फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uttar Pradesh defeated Kerala by 10 wickets thanks to brilliant performances from the city's Trupti and Babita.

Kanpur News: शहर की तृप्ति और बबीता के शानदार खेल से यूपी ने केरल को 10 विकेट से हराया

Tue, 10 Mar 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh defeated Kerala by 10 wickets thanks to brilliant performances from the city's Trupti and Babita.
कानपुर। बीसीसीआई की वुमंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने केरल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत में कानपुर की सलामी बल्लेबाज तृप्ति सिंह और बबिता यादव ने नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई।
विज्ञापन



मुकाबला पुणे के डेक्कन जिमखाना स्टेडियम में खेला गया। उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले केरल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यूपी के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही केरल के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट झटके। केरल की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम के 13 रन के स्कोर पर वैष्णव चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद 31 रन के स्कोर पर दीया गिरीश (23 रन) भी आउट हो गईं। नजला (आठ रन) को भारती सिंह ने बोल्ड कर तीसरा झटका दिया। निया नजनीन (16 रन) को भी भारती सिंह ने बोल्ड किया, जबकि निवेध्यमोल को चार रन पर सोनम यादव ने आउट किया। अनन्या को 13 रन पर भूमि सिंह ने पवेलियन भेजकर केरल की स्थिति और कमजोर कर दी।
विज्ञापन


संकट में घिरी केरल की टीम को मनस्वी ने 18 और अलीना ने 33 रन बनाकर संभालने की कोशिश की और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। हालांकि 121 रन पर मनस्वी और 133 रन पर अलीना के आउट होते ही केरल की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई। केरल की पूरी टीम 46.4 ओवर में 140 रन पर आउट हो गई। उत्तर प्रदेश की ओर से भूमि सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। संध्या छेत्री और सोनम यादव ने दो-दो, अर्चना और भारती सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की सलामी जोड़ी ने केरल को कोई मौका नहीं दिया। कानपुर की तृप्ति सिंह ने नाबाद 70 और बबिता यादव ने नाबाद 59 रन की बेहतरीन पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में चौके-छक्के लगाते हुए टीम को 26 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 141 रन तक पहुंचाकर शानदार जीत दिला दी। इस जीत के साथ उत्तर प्रदेश की टीम चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ 12 अंक पाकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं चारों मुकाबले जीतकर 16 अंकों के साथ उत्तराखंड की टीम शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed