फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uttar Pradesh defeated Assam by eight wickets, but the team is still out of the tournament.

Kanpur News: यूपी ने असम को आठ विकेट से हराया फिर भी टीम टूर्नामेंट से बाहर

Sun, 11 Jan 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh defeated Assam by eight wickets, but the team is still out of the tournament.
कानपुर। बीसीसीआई की वुमंस अंडर-15 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी के अंतिम लीग मैच में यूपी ने असम को आठ विकेट से पराजित किया। इसके बावजूद यूपी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इलीट ग्रुप-डी में यूपी ने पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ आठ अंक अर्जित किए। ग्रुप में कर्नाटक के 20, राजस्थान के 16 और दिल्ली के 12 अंक रहे। कोलकाता में खेले गए मुकाबले में असम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो यूपी की सधी हुई गेंदबाजी के सामने गलत साबित हुआ।
विज्ञापन


असम की टीम 35 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। सान्वी जैन ने 28, रितिका और कौशल्या ने 21-21 रन का योगदान दिया। यूपी की ओर से सुप्रिया सिंह ने चार और कल्पना ने दो विकेट झटके। वहीं यूपी टीम ने 29.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर मुकाबला जीता। कप्तान याशिका ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। गरिमा सिंह ने 38 और मीनाक्षी यादव ने 29 रन बनाए। असम की ओर से आनंदी कुमारी और अशिका ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed