फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UPSC Result: Charu from Hardoi secured 76th rank

UPSC Result: हरदोई की चारु ने हासिल की 76वीं रैंक, रोशन किया जिले का नाम

Mon, 30 May 2022 10:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
UPSC Result: Charu from Hardoi secured 76th rank
 चारु कनौजिया - फोटो : अमर उजाला
यूपीएससी में हरदोई जिले के मल्लावां की चारु ने 76 वीं रैंक लाकर गांव से लेकर जिले का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के अकबरपुर निवासी राजेश कनौजिया परिवार समेत दिल्ली में रहते हैं। उनकी बेटी चारु ने दिल्ली में ही रहकर शिक्षा ग्रहण की है। पिता होंडा कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि बेटी चारु ने 2018 में भी आईएएस की परीक्षा पास की थी। तब उनकी 276वीं रैंक आई थी। चारु इस समय देहरादून में डिप्टी एकाउंट जनरल के पद पर कार्य कर रही हैं। चारु का एक बड़ा भाई पीयूष भी इंजीनियर है। मां
विज्ञापन

अनीता देवी गृहिणी हैं। चारु की सफलता पर विधायक आशीष सिंह आशू ने फोन पर बधाई दी है। गांव में रह रहे ताऊ नरेश कनौजिया काफी प्रसन्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed