फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uproar over fertilizer distribution: Angry farmers chased and beat the secretary in the field

खाद वितरण पर हंगामा: आक्रोशित किसानों ने सचिव को खेत में दौड़ाकर पीटा, पुलिस होने के बावजूद बिगड़ी स्थिति

Thu, 09 Oct 2025 11:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Uproar over fertilizer distribution: Angry farmers chased and beat the secretary in the field
खेत में सचिव को पीटते किसान - फोटो : अमर उजाला
अछल्दा के बैसौली गांव स्थित पीसीएफ केंद्र पर लगातार दूसरे दिन भी खाद वितरण नहीं हो सका। दो दिन से पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था गुरुवार को पूरी तरह नाकाम रही। यहां खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने सचिव को घेर लिया। बचने को सचिव ने खेतों के रास्ते भागने का प्रयास किया तो किसानों ने खेतों में दौड़ाकर पीटा। बाद में पुलिस की मशक्कत के बाद सचिव को किसानों से बचाया गया। मामले में सचिव ने थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गुरुवार को बैसौली पीसीएफ केंद्र के सचिव कृष्ण कुमार सुबह 10 बजे डीएपी खाद बांटने पहुंचे थे। तभी कुछ ग्रामीण व महिलाओं ने बिना कागजात दिखाए जबरन खाद की मांग शुरू कर दी। सचिव ने जब उनसे आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो वे कागजात न दिखाकर हंगामा करने लगे। इसी दौरान कुछ महिलाओं व पुरुष किसानों ने सचिव को घेर कर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने सचिव को केंद्र से बाहर निकाल लिया। तभी सचिव उग्र भीड़ से बचने के लिए खेतों के रास्ते भागा। ग्रामीणों ने खेतों में दौड़ते सचिव का पीछा करते हुए पीटा।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय वहां पुलिस मौजूद थी। इसके बावजूद पुलिस भीड़ से सचिव को बचाना मुश्किल हो गया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने सचिव को भीड़ के बीच से सुरक्षित गांव से बाहर निकाला। ग्रामीणों के उग्र रवैए से माहौल तनावपूर्ण बना रहा। सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि दो दिन से पुलिस केंद्र पर जा रही है लेकिन ग्रामीण खाद वितरण नहीं करने दे रहे हैं। 300 बोरी खाद मिली लेकिन भीड़ अधिक आ रही है। गुरुवार को भी पुरुष और महिलाओं ने हंगामा किया। अछल्दा थानाध्यक्ष पकंज मिश्रा ने बताया कि सचिव ने मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed