फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uproar of students dissatisfied with the results of CSJMU in Auraiya, memorandum submitted to DM

Auraiya: परीक्षा परिणाम से अंसतुष्ट छात्रों का हंगामा, जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर उठाई जांच की मांग

Sat, 27 Aug 2022 10:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 Aug 2022 10:09 PM IST
सार

सीएसजेएमयू के बीएससी दूसरे और तीसरे वर्ष के परीक्षा परिणामों से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट में किया हंगामा किया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव से मिलकर छात्रों ने ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही जांच की मांग उठाई।

विज्ञापन
Uproar of students dissatisfied with the results of CSJMU in Auraiya, memorandum submitted to DM
जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव से बीतचीत करते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में अध्ययनरत बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि यदि परीक्षा परिणाम में सुधार न किया गया तो वह लोग निर्णायक संघर्ष शुरू करेंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं ककोर स्थित तिरंगा मैदान में एकत्रित हुए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलते ही सीओ व दिबियापुर थाने की पुलिस जा पहुंची। छात्रों को समझाया गया, इसके बाद वह जिलाधिकारी के पास जा पहुंचे। छात्र-छात्राओं का कहना है कि उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप अंक नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन

अगर परीक्षा परिणाम में संशोधन नहीं किया गया, तो हम सभी विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रदर्शन शुरू करने को बाध्य होंगे। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया गया है कि वे कुलपति छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से बात कर पूरा मामला संज्ञान में लेंगे और छात्र-छात्राओं की यथासंभव मदद करेंगे।

इस दौरान पंडित बच्ची लाल द्विवेदी महाविद्यालय, सुमन रानी महाविद्यालय, दर्शन महाविद्यालय, शिव रतन सिंह महाविद्यालय, कौशल किशोर विद्यालय, गया प्रसाद महाविद्यालय श्री सिद्धेश्वर महाराज महाविद्यालय, श्री गुलाब सिंह महाविद्यालय आदि कॉलेजों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed