फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar in nagar nigam sadan in kanpur

नगर निगम सदन: झाड़ू लेकर पहुंची पार्षद, महापौर ने 6 माह के लिए सदन से किया निलंबित

Mon, 11 Mar 2024 03:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Mar 2024 03:17 PM IST
सार

नगर निगम सदन में बैठक शुरू होते ही हंगामा होने लगा। एक ओर महापौर ने सदन में बैठे पार्षद अरुण गर्ग के प्रतिनिधि संदीप अग्रवाल को बाहर भगा दिया। वहीं पार्षद शालू कनौजिया को 6 माह के लिए सदन से निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Uproar in nagar nigam sadan in kanpur
नगर निगम सदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम सदन में झाड़ू लेकर पहुंची पार्षद शालू कनौजिया को महापौर ने छह महीने के लिए सदन से निष्कासित कर दिया है। इस हरकत को महापौर ने मर्यादा के विपरीत बताया। वहीं शालू ने कहा कि वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। सफाईकर्मियों की 55 बीट खाली हैं। अधिकारी सुन नहीं रहे। इसीलिए वे सदन में झाड़ू लेकर आई हैं। सदन से ही सफाई शुरू करेंगी और अपने वार्ड में जाकर गली-गली में झाडू लगाएंगी। पार्षदों ने भी इस हरकत का विरोध जताया। इसके बाद महापौर के निर्देश पर दो महिला पुलिसकर्मियों ने झाड़ू छीनकर शालू कनौजिया को बाहर ले गईं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बाहरी लोग यहां न बैठें, वरना दो मिनट में ठीक कर दूंगी
सदन की बैठक दोपहर 1:15 बजे शुरू हुई। सदन में बाहरी लोगों को देख महापौर ने नाराजगी जताई। वार्ड-74 (श्यामनगर) की पार्षद नीलम शुक्ला के पति उमेश शुक्ला और वार्ड-61 तिलकनगर के पार्षद अरुण कुमार गर्ग के प्रतिनिधि संदीप अग्रवाल को बाहर भगाया। केयरटेकर को बुलाकर सदन के दरवाजे बंद कराए। कहा, अगली बार कोई पकड़ा गया तो मुकदमा कराऊंगी। बाहरी लोग यहां न बैठें, वरना दो मिनट में ठीक कर दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

हॉटमिक्स प्लांट पर गर्माया सदन, आपस में भिड़े भाजपा पार्षद
नगर निगम सदन की बैठक में हॉटमिक्स प्लांट को लेकर दो भाजपा पार्षद आपस में ही भिड़ गए। दरअसल भाजपा पार्षद सौरभ देव का कहना था कि प्लांट के टेंडर बगैर जांच के खोल दिए गए, इन्हें निरस्त किए जाएं। वहीं कैलाश पांडेय का कहना था कि प्लांट की मदद से सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है, अब टेंडर नहीं निरस्त किए जा सकते। इसी बात पर दोनों आमने-सामने आ गए और फिर इनके समर्थन में अन्य पार्षदों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पार्षद सत्तारूढ़ पार्टी के दो वरिष्ठ व कद्दावर नेताओं के करीबी माने जाते हैं।

दरअसल, भाजपा पार्षद सौरभ देव ने कहा कि पिछली बैठक में उनकी और अभिनव शुक्ला गोलू की मांग पर 12 हाॅटमिक्स प्लांटों की जांच कराने का फैसला हुआ था। अभी तक जांच पूरी नहीं हुई और टेंडर खोल दिए गए। टेंडर भी अनुमानित लागत से 30-35 प्रतिशत कम राशि में आए। ठेकेदारों, अभियंताओं पर मिलीभगत का आरोप लगाया। गोलू ने भी विरोध जताया। इसी बीच भाजपा पार्षद कैलाश पांडेय और उनके आसपास बैठे सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य पार्षद खड़े हो गए। कैलाश का कहना था कि प्लांट से सड़कों के निर्माण शुरू हो गए हैं। टेंडर कैसे निरस्त कर देंगे? विरोध होता देख सौरभ, गोलू, नीरज कुमार आदि पार्षद मुख्य अभियंता के खिलाफ नारे लगाने लगे। टकराव की नौबत आते देख महापौर ने सभी को शांत कराते हुए बैठाया। महापौर ने कहा कि जब तक सभी प्लांटों की जांच नहीं हो जाती, तब तक जो काम हो रहे हैं, होते रहेंगे। जिन प्लांटों में गड़बड़ी पाई गई, उनसे संबंधित ठेकेदारों के टेंडर निरस्त किए जाएंगे। बता दें हॉटमिक्स प्लांट में मिट्टी और डामर का तय तापमान में मिश्रण किया जाता है। इसके बाद इस गिट्टी को सड़क पर बिछाया जाता है।

सदन में उठा अमर उजाला का पिंक टॉयलेट अभियान
नगर निगम सदन में पार्षदों ने अमर उजाला के पिंक टॉयलेट अभियान की सराहना की। गोविंदनगर दक्षिणी वार्ड की पार्षद सरोज चड्ढा ने इस अभियान के तहत विद्यार्थी मार्केट में पिंक टॉयलेट बनवाने की मांग की। बताया कि यह गोविंदनगर की महिलाओं की सबसे बड़ी बाजार है। शास्त्रीनगर के पार्षद विनोद गुप्ता ने भी पिंक टाॅयलेट का मामला उठवाते हुए निर्माण कराने पर जोर दिया।

शास्त्रीनगर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर मुहर
शास्त्रीनगर के पार्षद विनोद गुप्ता ने 22 लाख रुपये से सार्वजनिक शौचालय निर्माण का प्रस्ताव रखा। इसे नितांत आवश्यक बताया। महापौर को प्रस्ताव भी दिया, जिस पर उन्होंने मुहर लगाई।

भैरोघाट का हो सुंदरीकरण
पार्षद महेंद्र पांडेय पप्पू ने भैरोघाट में अंधाकुप सहित अन्य समस्याएं उठाते हुए सुंदरीकरण पर जोर दिया। इसके लिए उनकी पार्षद निधि का भी उपयोग करने का आग्रह किया। कहा कि बैराज के किनारे वार्ड होने के बावजूद पानी का संकट है। बैराज की लाइन से कनेक्शन देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed