{"_id":"5d6f76758ebc3e93ae3f2068","slug":"uproar-in-auditorium-and-five-thousand-fine-on-those-who-break-chairs-in-gsvm-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जीएसवीएम ऑडिटोरियम में हंगामा और कुर्सियां तोड़ने वालों पर पांच हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जीएसवीएम ऑडिटोरियम में हंगामा और कुर्सियां तोड़ने वालों पर पांच हजार जुर्माना
Wed, 04 Sep 2019 02:27 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने ऑडिटोरियम में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एमबीबीएस पैरा एन-2 के फ्रेशर फंक्शन के बाद हंगामा और झगड़ा करने वाले पैरा एम-2 के छात्रों पर जीएसवीएम मेडिकल कालेज प्रबंधन ने पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया है। सोमवार को कार्यक्रम के बाद इन छात्रों ने ऑडिटोरियम में जमकर हंगामा किया था।
कुर्सियां, दरवाजे की सिटकनी तोड़ने के बाद ब्लेड से कुर्सियों के कवर काट डाले थे। इसके बाद हॉस्टल जाकर मारपीट की। हैरत यह है कि हंगामे के दौरान मेडिकल कालेज का एंटी रैगिंग दस्ते गायब रहे। इतना हंगामा हो गया और दस्तों को भनक तक नहीं लगी। चिकित्सा शिक्षक छात्रों की इस हरकत से नाराज हैं।
पांच सितंबर को छात्र टीचर्स डे पर कार्यक्रम कर रहे हैं। कई शिक्षकों ने इसका बहिष्कार कर दिया है। प्राचार्य ने फैकल्टी को मैसेज भेजकर एंटी रैगिंग दस्ते की सुस्ती पर नाराजगी जाहिर की। प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने एंटी रैगिंग कमेटी के पदाधिकारियों, दस्तों तथा आर्गेनाइजिंग कमेटी के पदाधिकारियों को बुधवार को तलब किया है।