{"_id":"613bb0068ebc3e227f70583e","slug":"uproar-during-vaccination-police-had-to-be-called-akbarpur-news-knp6514325178","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के दौरान हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के दौरान हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
रसूलाबाद/रनियां। सीएचसी में शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हंगामा होने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पुलिस बुला ली। वहीं पुलिस कर्मियों ने लाइन में लोगों को लगाकर टीकाकरण करवाया। वहीं सरवनखेड़ा ब्लॉक के कीरतपुर स्थित राहुल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज में 165 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
सीएचसी में शुक्रवार को टीकाकरण करवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। पहले वैक्सीन लगवाने को लेकर लोग काउंटर पर पहुंचने लगे इससे धक्का मुक्की के बाद हंगामा करने लगे। इस दौरान लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी की।
इस पर चिकित्साधिकारी ने एसडीएम को भीड़ जुटने की जानकारी दी। एसडीएम ने मौके पर पुलिस बल भेजा। इसके बाद लाइन लगवाकर लोगों का टीकाकरण किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि सीएचसी समेत आठ स्थानों पर कुल 1660 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
उधर रनियां में सरवनखेड़ा ब्लॉक के कीरतपुर स्थित राहुल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज में कोरोना टीकाकरण कैंप लगाया गया। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा कोर के स्वयं सेवक आरके त्रिपाठी ने 18 से अधिक उम्र वाले लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। यहां 165 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। (संवाद)