फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   upca will not give tax for ipl

यूपीसीए को नोटिस, बिना परमिशन नहीं होने देंगे आईपीएल 

Thu, 04 May 2017 04:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 04 May 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
upca will not give tax for ipl
मनोरंजन कर अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने यूपीसीए को भेजा नोटिस
कानपुर के ग्रीनपार्क में 10 मई को होने वाले आईपीएल-10 मैच से पहले योगी सरकार के कड़े फैसले का असर तेजी से दिखने लगा है। दरअसल यूपीसीए ने ग्रीनपार्क में आईपीएल मैच कराने की तैयारियां तो शुरू कर दीं लेकिन सरकार को मनोरंजन कर नहीं अदा किया। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कानपुर के मनोरंजन कर अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने यूपीसीए को नोटिस भेज दिया है और ये साफ कहा है कि डीएम की परमिशन के बिना आईपीएल मैच नहीं हो पायेगा। इसके लिए मनोरंजन कर जल्द से जल्द चुकाना होगा। 
विज्ञापन

आईपीएल मैच के लिए गुजरात लायंस और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीमें 8 को शहर आएंगी। दोनों ही टीमें स्टेडियम में 9 मई को शाम 6 से 9 बजे रात तक फ्लड लाइट में अभ्यास करेंगी। 10 मई को रात 8 बजे से दोनों में आईपीएल मुकाबला खेला जाएगा। गुजरात लायंस टीम 7 मई को मोहाली में पंजाब किंग्स इलेवन के साथ अपना मैच खेलेगी। इसके अगले दिन यानी 8 को मोहाली से कानपुर के लिए रवाना होगी जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स 6 मई को मुंबई इंडियंस से मुंबई में अपना मैच खेलेगी। जो प्रैक्टिस शेड्यूल आया है वह भी 9 मई को दिया गया है। ऐसे में दोनों टीमें 8 को लखनऊ एयरपोर्ट में उतरेंगी और वहां से बस से होटल लैंडमार्क में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आएंगी। यूपीसीए के ललित खन्ना ने बताया कि अभी तक यह जानकारी फ्रेंचाइजी की ओर से दी गई है। इसमें फेरबदल भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed