{"_id":"68c70061bd9ea7bcc7072d07","slug":"up-youtuber-singer-who-returned-from-nepal-told-about-the-situation-there-2025-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नेपाल से लौटे यूट्यूबर सिंगर ने बताए वहां के हालात, बोले- सड़कों पर था तबाही का मंजर, घर आकर मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नेपाल से लौटे यूट्यूबर सिंगर ने बताए वहां के हालात, बोले- सड़कों पर था तबाही का मंजर, घर आकर मिली राहत
Mon, 15 Sep 2025 12:20 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:20 AM IST
सार
नेपाल से सही सलामत लौटे कानपुर के यूट्यूबर सिंगर अमनदीप सिंह ने वहां के हालात के बारे में बताया।
विज्ञापन
यूट्यूबर सिंगर अमनदीप अपने परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेपाल संकट के दौरान वहां फंसे आरकेनगर निवासी यूट्यूबर सिंगर अमनदीप सिंह छह दिन बाद घर लाैट सके। अमनदीप के परिवार ने इंडियन एंबेसी का शुक्रिया अदा किया जिनके प्रयास से उनका बेटा वापस लौटा। अमनदीप ने बताया कि वह और गड़रियनपुरवा निवासी दोस्त सौरभ भी सकुशल घर पहुंच गया है।
अमनदीप ने बताया कि वापसी में इंडियन एंबेसी ने हमारी काफी मदद की। वहां हालात बहुत खराब थे। लगता था कि कैसे वापस जाएंगे। दो दिन पहले इंडियन एंबेसी से लोग आए और हमें होटल से लेकर पोखरा एयरपोर्ट तक गए। रास्ते में चारों तरफ सड़कों पर तबाही का मंजर था। गाड़ियां, बिल्डिंग, दुकानें सबकुछ जलकर खाक पड़ा था। कर्फ्यू लगा था और सेना के जवान तैनात थे।

फ्लाइट में अपने दोस्त सौरभ के साथ अमनदीप
- फोटो : अमर उजाला
पोखरा एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर हम भैरवा पहुंचे जहां से भारत का बॉर्डर 10 किलोमीटर दूर था। वहां से भाई के मित्रों की मदद से बॉर्डर तक पहुंचे। सड़क मार्ग से रविवार की सुबह करीब तीन बजे शहर आए। वापस आकर राहत मिली। अमन ने बताया कि वह गाने की शूटिंग के लिए नेपाल गए थे। अब गाने की शूटिंग कहीं और करेंगे।