फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Woman's body found hanging, had told her mother three hours before the incident

UP: महिला का फंदे पर लटका मिला शव, घटना से तीन घंटे पहले मां से बताई थी आपबीती, पति समेत चार पर रिपोर्ट

Sat, 04 Oct 2025 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Oct 2025 07:48 PM IST
सार

ससुरालीजन दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
UP: Woman's body found hanging, had told her mother three hours before the incident
मृतका प्रियंका विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना महोबकंठ के सौरा गांव में मकान के अंदर एक महिला का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पीड़िता के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के खातिर बेटी की गला दबाकर हत्या करने और शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कस्बा कुलपहाड़ निवासी रामनरेश विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि बेटी प्रियंका (22) की शादी 11 दिसंबर 2022 को सुनील विश्वकर्मा निवासी सौरा के साथ की थी। शादी के समय ससुरालियों की सभी मांग पूरी की। लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में चार पहिया वाहन के लिए प्रियंका को प्रताड़ित करने लगे। चार दिन से लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही थी। यह बात प्रियंका ने माता-पिता को बताई। शनिवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ रविकांत गोंड, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र करते हुए परिजनों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति सुनील, ससुर डालचंद्र, सास रामदेवी और ननद खुशबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से तीन घंटे पहले मां से बताई थी आपबीती
पिता रामनरेश ने बताया कि बेटी प्रियंका ने शुक्रवार की रात 12 बजे मां सुनीता को फोनकर कहा था कि मम्मी आकर उसे ले जाओ, नहीं तो ससुरालवाले जान से मार देंगे। मां ने सुबह ले जाने की बात कही थी। इसके बाद तीन बजे ससुरालियों ने फोन कर बताया कि प्रियंका ने फंदा लगा लिया है। पिता का आरोप है कि पूर्व में भी कई बार मारपीट की गई। ससुरालियों को शादी का कर्ज चुकने के बाद चार पहिया देने का आश्वासन दिया था लेकिन वह नहीं माने और बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed