फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP will look to keep its winning streak going today.

Kanpur News: आज जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी यूपी

Sun, 18 Oct 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
UP will look to keep its winning streak going today.
कानपुर। रणजी ट्रॉफी में शानदार जीत के साथ अभियान शुरू करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम रविवार से ग्रीनपार्क स्टेडियम में गोवा के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उतरेगी। चार दिवसीय मैच में मेजबान टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। यूपी ने पहले मुकाबले में बिहार को पारी और 267 रन से हराया था। गोवा को बड़ौदा के हाथों पारी और 135 रन से हार झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन


कप्तान आर्यन जुयाल और कोच ज्ञानेंद्र पांडेय के नेतृत्व में यूपी की टीम ने पिछले दो दिनों तक ग्रीनपार्क में जमकर अभ्यास किया। पिछले मैच में रिंकू सिंह और माधव कौशिक ने शतकीय पारियां खेलकर जीत की राह आसान की थी। अब अभिषेक गोस्वामी, आर्यन जुयाल और करन शर्मा भी गोवा के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर फॉर्म में लौटना चाहेंगे। गेंदबाजी में कार्तिक यादव, जीशान अंसारी और कार्तिक त्यागी ने बिहार के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


दूसरी ओर गोवा के सामने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार की चुनौती होगी। बड़ौदा के खिलाफ स्नेहल कौथंकर और ललित यादव ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं लेकिन अन्य बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। टीम के आठ गेंदबाज को आजमाने के बावजूद बड़ौदा की पूरी पारी समेटने में नाकाम रहे थे। कप्तान अभिनव तेजराना के सामने यूपी की मजबूत चुनौती से निपटने की जिम्मेदारी होगी। ग्रीनपार्क की काली मिट्टी की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed