फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update: Winds have changed, cold will increase from tomorrow

UP Weather Update: हवाओं का रुख बदला, आज से बढ़ती जाएगी ठंड, बादल छंटते ही माहौल होने लगेगा सर्द

Fri, 17 Dec 2021 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Dec 2021 12:20 AM IST
सार

सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है। शुक्रवार से हवाओं का रुख बदल जाएगा।

विज्ञापन
UP Weather Update: Winds have changed, cold will increase from tomorrow
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने वाला है। इससे शुक्रवार को कानपुर परिक्षेत्र पर छाए बादल छंट जाएंगे। शनिवार से ठंडक तेज होती जाएगी। शीत लहरी चलने लगेगी। सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है। शुक्रवार से हवाओं का रुख बदल जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिमी हवाएं मौसम का मूड बदल देंगी। इससे अभी तक कंबल से काम चला रहे शहरियों को रजाई निकालनी पड़ेगी। मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों कम होते जाएंगे। इससे दिन और रात दोनों में ठंडक बढ़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले दिनों आए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। हवाओं का रुख बदलेगा। गुरुवार को बादल छाए रहने के कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान अधिक रहे हैं। अधिकतम तापमान सामान्य औसत से .6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। लेकिन शुक्रवार को बादल हटने के बाद स्थिति बदलेगी और पारा नीचे आता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए थे। इसके अलावा पुरवाई चलती रही। इससे तापमान अधिक रहा है। मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय का कहना है कि अगर शीतलहरी अधिक दिनों तक रही तो तापमान न्यूनतम पर भी जा सकता है। इस वक्त बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बन रहे हैं लेकिन इनका प्रभाव कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगा।

तापमान
अधिकतम-24 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-10.6 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed