फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, Wind speed dropped mercur, Day temperature dropped by six degrees

UP Weather Update: हवा की रफ्तार ने गिराया पारा! छह डिग्री लुढ़का दिन का तापमान, कड़ी धूप के बीच भी लगी ठंडक

Wed, 08 Feb 2023 09:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Feb 2023 09:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित अन्य जिलों में दिन का तापमान छह डिग्री तक लुढ़का है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार ने पारा गिराया है, जिसके चलते कड़ी धूप के बीच ठंडक लगी। वहीं, रात में पारा एक डिग्री बढ़ा है।

विज्ञापन
UP Weather Update, Wind speed dropped mercur, Day temperature dropped by six degrees
कानपुर में मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में फरवरी के पहले हफ्ते में ही मंगलवार को 30 डिग्री पार करने के 24 घंटे बाद ही दिन का पारा छह डिग्री लुढ़ककर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, 8.2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं की वजह से ठंड महसूस की गई।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति बंगाल की खाड़ी में अचानक बने हवा के कम दबाव वाले क्षेत्र से पैदा हुई है। अगले 24 घंटे हवा की रफ्तार 15 से 25 किमी प्रति घंटा होने के आसार हैं। इस बीच दिन में कड़ी धूप बनी रहेगी, लेकिन ठंडक भी लगेगी।
विज्ञापन

वहीं, रात के समय हल्के बादल होने से न्यनूतम पारा एक डिग्री बढ़कर 12.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस महीने रात के समय का यह अधिकतम तापमान है। इस बीच सुबह और शाम हल्का कोहरा पड़ सकता है। इससे लोगों को ठंड का अहसास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी एक दिन और बना रह सकता है। ऐसे में दिन का पारा लुढ़कने और रात का बढ़ने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार मौसम में पूरे महीने उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दिन में अधिक तापमान से गेहूं की फसलों का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। बता दें कि इस बार मौसम विभाग ने भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed