फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, Record 42.2 mm of rain after eight years in Kanpur, Meteorological Department warns of heavy rain

UP Weather Update: आठ साल बाद रिकॉर्ड 42.2 मिमी बारिश, मौसम विभाग का तेज बारिश का अलर्ट

Fri, 01 Jul 2022 07:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Jul 2022 07:41 AM IST
सार

मानसून की पहली बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कहीं रिमझिम, तो कहीं तेज बारिश की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
UP Weather Update, Record 42.2 mm of rain after eight years in Kanpur, Meteorological Department warns of heavy rain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में मानसून की पहली झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। गुरुवार को 42.2 मिलीमीटर बारिश हुई। आठ साल के बाद शहर में इतनी बारिश रिकॉर्ड की गई है। एक दिन पहले बूंदाबांदी से शुरू हुआ मानसून झमाझम बारिश में बदल गया। देर रात बादल छा गए थे। सुबह 4:10 बजे शुरू हुई बारिश ने तपिश से बेहाल शहरवासियों को बहुत राहत दी। 

विज्ञापन

लगातार डेढ़ महीने से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा है, लेकिन मानसूनी बारिश के पहले ही दिन एक झटके में तापमान नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। दिन और रात दोनों में गर्मी की शिद्दत कम हो गई। माहौल में अधिकतम नमी 98 प्रतिशत हो गई। सीएसए के मौसम विभाग ने दो जुलाई तक गरज-चमक के साथ हल्की और मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र समेत पूरे पूर्वी प्रदेश में मानसून आ गया है। वैसे देश भर में मौसम की गतिविधियों के कारण चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इस बार मानसूनी बारिश सामान्य रहने के आसार हैं। कानपुर परिक्षेत्र में साल भर की औसत बारिश 864 मिमी होती है। इस बार भी थोड़ा सा आगे-पीछे इतनी ही रहेगी। जलवायु परिवर्तन से मौसम पर पड़ रहे असर के कारण कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश की स्थिति बन सकती है। इस वक्त दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं बह रही हैं।

विज्ञापन

नंबर गेम 
42.2 मिमी पानी शहर में बरसा
8.7 डिग्री सेल्सियस गिरा अधिकतम पारा
3.6 डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम पारा 

विज्ञापन

इतना रहा तापमान
अधिकतम-26.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-23 डिग्री सेल्सियस

पिछले सालों में 30 जून को बारिश
वर्ष 2022 में  42.2 मिमी
वर्ष 2021, 20 और 19 में शून्य
वर्ष 2018 में 0.6 मिमी
वर्ष 2017 में 31.4 मिमी 
वर्ष 2016 में शून्य
वर्ष 2015 में 29.2 मिमी
वर्ष 2014 में शून्य
वर्ष 2013 में 87.6 मिमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed