फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, Effect of climate change, August quota completed in 20 days

UP Weather Update: जलवायु परिवर्तन का असर, कम समय में गिरा ज्यादा पानी, 20 दिन में ही अगस्त का कोटा पूरा

Sun, 21 Aug 2022 09:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Aug 2022 09:26 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों में कहीं पर तेज तो कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। बता दें कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार ज्यादा बरसात हुई है। 20 दिन में ही अगस्त
महीने का कोटा पूरा हो गया।

विज्ञापन
UP Weather Update, Effect of climate change, August quota completed in 20 days
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में इस बार अगस्त महीने में 20 दिनों में ही उतनी बारिश हो गई, जितनी बरसात पिछले वर्ष पूरे एक महीने में भी नहीं हुई थी। इस बार 15 दिनों में 239.7 मिमी और  वर्ष 2021 में 31 दिनों में 186 मिमी बारिश हुई थी।मौसम विभाग के अनुसार जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार कम समय में ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है।

विज्ञापन

इस महीने आने वाले दिनों में अभी और बारिश की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार मानसून की अक्षीय रेखा (ट्रफ लाइन) प्रदेश के मध्य क्षेत्र में सक्रिय है।
विज्ञापन

इसकी वजह से अगले 48 घंटे कहीं पर तेज तो कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने अभी तक जिस रफ्तार से बारिश हो रही है, उस हिसाब से आने वाले बाकी दिनों में पिछले 10 वर्षों की अगस्त महीने की बारिश का रिकार्ड टूट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शनिवार की शाम फिर से महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में अचानक से बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन में हवा में नमी की मात्रा अधिक होने और ट्रफ लाइन की सक्रियता के चलते करीब तीन मिलीमीटर बारिश हुई।

अगस्त में पिछले कुछ वर्षों में बारिश का आंकड़ा
2011-259.8
2012-125.7
2013-179.5
2014-52.9

2015-123.8
2016-137.1
2017-205.9
2018-365.3
2019-254.5
2020-353.2
2021-186.0
2022-239.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed