फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, 20 degree difference in day and night temperature, air quality is also bad

UP Weather: मुंबई जैसा हुआ कानपुर का मौसम, दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर, हवा की गुणवत्ता भी खराब

Tue, 29 Nov 2022 02:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Nov 2022 02:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश समेत कानपुर में भी हवा की दिशा बदलने से लगातार तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। दिन-रात के तापमान में 18 से 20 डिग्री का अंतर चल रहा है। तापमान में अधिक अंतर होना बीमारी की वजह माना जाता है।

विज्ञापन
UP Weather Update, 20 degree difference in day and night temperature, air quality is also bad
कानपुर में ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर महानगर में तीन दिन से मुंबई जैसा मौसम हो गया है। दिन गर्म और रातें ठंडी हो रही हैं। वहां पर समुद्र होने की वजह से होता है, लेकिन महानगर में ऐसी स्थिति पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने से पैदा हुई है। यह स्थिति दो दिन तक रह सकती है।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादल नहीं होने से कड़ी धूप के कारण तापमान बढ़ जाता है। इसी तरह रात में खुला आसमान होने की वजह से जमीन की पूरी उष्मा ऊपर निकल जाती है, जिससे पारा घट जाता है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में दिन और रात के तापमान में 18 से 20 डिग्री का अंतर होने लगा है। जो स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव डालता है। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार दिन और रात के तापमान में सामन्य अंतर 10 से 12 डिग्री का होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, तापमान में अधिक अंतर होना बीमारी की वजह माना जाता है। इस बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बताया कि दिसंबर से ठंडक का असर और तेज होगा। तब दिन में भी पारा नीचे जाने की संभावना है।

तीसरे दिन भी 350 एक्यूआई रहा नेहरूनगर का
पिछले तीन दिन से नेहरूनगर में खराब चल रही हवा की गुणवत्ता में सोमवार को भी सुधार नहीं हुआ। वहीं, किदवईनगर और कल्याणपुर में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के करीब रहा। नेहरूनगर में जहां अधिकतम एक्यूआई 380 दर्ज किया गया। वहीं, किदवईनगर में एक्यूआई 286 और कल्याणपुर में 273 तक पहुंच गया।

तीन दिन से लगातार इन क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता खराब रहने की वजह से इन क्षेत्रों में सांस संबंधी दिक्कतों का पहले से सामना कर रहे लोगों की मुश्किल और बढ़ सक ती हैं। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने पहले ही सुबह और रात के समय टहलना और खुले में योगा या कसरत करने से बचने की सलाह दे दी है।

शहर से होगी 21 जिलों के मौसम की मॉनीटरिंग
शहर से आसपास के 21 जिलों के मौसम की स्थिति पता किया जाएगा। इसके लिए चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की ओर से आठ स्थानों पर रेनगेज मीटर और दो स्थानों पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार रेनगेज से स्थानीय स्तर पर बारिश की स्थिति कैसी रहेगी, यह पता लगाया जाता है। वेदर स्टेशन बारिश के अलावा तापमान व हवा की गति को भी बताता है। उन्होंने बताया कि मौसम में लगातार स्थानीय स्तर पर आ रहे बदलाव को देखते हुए कानपुर क्षेत्र के सभी जिलों के ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन स्थापित करने की जरूरत है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed