UP Weather: दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी आ धमका, हिमालय तक पहुंचा तो होगी बर्फबारी, अचानक ठंड बढ़ने के संकेत
एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। यदि हिमालय तक पहुंचा, तो बर्फबारी होगी। साथ ही, उत्तरी पश्चिमी हवाएं ठंड और बढ़ाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार ठंडक बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में शहरी स्वेटर निकाल लें, अब ठंड बढ़ती जाएगी। सीएसए के मौसम विभाग का कहना है कि मौसमी गतिविधियां बदल रही हैं। एक के बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। मजबूत किस्म का पश्चिमी विक्षोभ अगर हिमालय की तराई तक पहुंच गया, तो बर्फबारी और बारिश पहाड़ों पर तेज हो जाएगी।
इसके साथ ही माहौल में ठंड तेजी से बढ़ेगी। उत्तरी-पश्चिमी हवाएं हिमालय से गंगा की तराई वाले क्षेत्रों में आती हैं। हवाओं के साथ पहाड़ों की बर्फीली ठंडक भी आ जाती है। विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि लगातार ठंडक बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
ठंड पर भी जलवायु परिवर्तन का असर आएगा। इससे ठंडक अचानक बहुत अधिक भी हो सकती है। मौसमी गतिविधियों और हवाओं के रुख के बदलाव से स्थिति बदलती जाएगी। डॉ. पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा। बारिश के आसार नजर हैं।
अगर बादल आ गए, तो तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस का असर आ सकता है। उन्होंने बताया कि बादल छाए रहने पर जमीन से निकली गर्मी ऊपर वातावरण में नहीं जा पाती। इससे तापमान बढ़ता है। बता दें कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आ सकती है।
बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है। तो, वहीं कई हिस्सों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की भी खबर है। हवा का रुख बदलने से उत्तर भारत में पारा लुढ़कने लगा है।
तापमान
अधिकतम-29.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-12.2 डिग्री सेल्सियस