फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather,  Second Western Disturbance also threatens, suddenly the cold will increase

UP Weather: दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी आ धमका, हिमालय तक पहुंचा तो होगी बर्फबारी, अचानक ठंड बढ़ने के संकेत

Wed, 16 Nov 2022 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Nov 2022 01:56 PM IST
सार

एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। यदि हिमालय तक पहुंचा, तो बर्फबारी होगी। साथ ही, उत्तरी पश्चिमी हवाएं ठंड और बढ़ाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार ठंडक बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
 

विज्ञापन
UP Weather,  Second Western Disturbance also threatens, suddenly the cold will increase
ठंड का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शहरी स्वेटर निकाल लें, अब ठंड बढ़ती जाएगी। सीएसए के मौसम विभाग का कहना है कि मौसमी गतिविधियां बदल रही हैं। एक के बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। मजबूत किस्म का पश्चिमी विक्षोभ अगर हिमालय की तराई तक पहुंच गया, तो बर्फबारी और बारिश पहाड़ों पर तेज हो जाएगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही माहौल में ठंड तेजी से बढ़ेगी।  उत्तरी-पश्चिमी हवाएं हिमालय से गंगा की तराई वाले क्षेत्रों में आती हैं। हवाओं के साथ पहाड़ों की बर्फीली ठंडक भी आ जाती है। विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि लगातार ठंडक बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड पर भी जलवायु परिवर्तन का असर आएगा। इससे ठंडक अचानक बहुत अधिक भी हो सकती है। मौसमी गतिविधियों और हवाओं के रुख के बदलाव से स्थिति बदलती जाएगी। डॉ. पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा। बारिश के आसार नजर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर बादल आ गए, तो तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस का असर आ सकता है। उन्होंने बताया कि बादल छाए रहने पर जमीन से निकली गर्मी ऊपर वातावरण में नहीं जा पाती। इससे तापमान बढ़ता है। बता दें कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आ सकती है।

बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है। तो, वहीं कई हिस्सों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की भी खबर है। हवा का रुख बदलने से उत्तर भारत में पारा लुढ़कने लगा है।

तापमान
अधिकतम-29.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-12.2 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed