फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: Under Mission Shakti, women police officers took first action under Arms Act in the state, one arrested

UP: मिशन शक्ति के तहत प्रदेश में आर्म्स एक्ट में महिला पुलिसकर्मियों ने की पहली कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 06:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Oct 2025 06:45 PM IST
सार

मिशन शक्ति के तहत प्रदेश में आर्म्स एक्ट में महिला पुलिसकर्मियों ने पहली कार्रवाई कर एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
UP: Under Mission Shakti, women police officers took first action under Arms Act in the state, one arrested
तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाने की महिला पुलिसकर्मियों ने तमंचे के साथ एक युवक को पटियन बंबा तिराहा पर मंगलवार रात चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, मिशन शक्ति 5.0 के तहत आर्म्स एक्ट में महिला पुलिसकर्मियों की ओर से प्रदेश की यह पहली कार्रवाई है।

विज्ञापन


बताया कि थाना बकेवर की ओर से गठित महिला सुरक्षा विशेष दल मंगलवार रात पटियन बंबा तिराहा पर चेकिंग कर रहा था। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह मुड़कर भागने लगा। महिला पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकुश (20) निवासी ग्राम भिटारी बताया। एसओ विपिन मलिक ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed