फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Two bike riders die after being hit by a speeding container, both Bhim Army workers

UP: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों भीम आर्मी के कार्यकर्ता

Thu, 21 Aug 2025 09:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Aug 2025 09:44 PM IST
सार

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना सजेती के भदवारा गांव के पास हुई। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। 

विज्ञापन
UP: Two bike riders die after being hit by a speeding container, both Bhim Army workers
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सजेती थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर भदवारा गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों भीम आर्मी के कार्यकर्ता थे। तीन अन्य बाइक सवार साथियों के साथ जहानाबाद एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने बवाल की आशंका के चलते तत्काल दोनों शवों को सीएचसी भिजवाया। मौत की खबर सुनते ही सीएचसी पहुंचे परिजनों व भीम आर्मी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद भागे कंटेनर का पीछा कर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नौरंगा में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि कंटेनर चालक नशे में धुत्त था।
विज्ञापन


घाटमपुर कस्बा निवासी भीम आर्मी के कार्यकर्ता अरविंद बौद्ध गुरुवार को अपने साथी जाजपुर निवासी राजीव, घाटमपुर निवासी नौशाद, शिवम यादव, आशिक, शिवपुरी पश्चिमी निवासी देवेंद्र (32) व जाजपुर निवासी अभिषेक उर्फ रविशंकर (20) के साथ चार बाइकों से जहानाबाद एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मुगल रोड पर भदवारा गांव के पास चंदापुर मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने देवेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक ही बाइक पर सवार देवेंद्र और अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर भीम आर्मी के तमाम कार्यकर्ताओं व परिजनों ने घाटमपुर सीएचसी पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सीएचसी के बाहर भारी फोर्स मौजूद रही। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय व सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मृतक देवेंद्र की पत्नी रीता गर्भवती है। देवेंद्र की शादी लगभग दो वर्ष पहले हुई थी, अभी कोई संतान नहीं है। युवक की मौत के बाद से पत्नी समेत परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। मृतक अभिषेक दो भाई था। अभिषेक की मौत के बाद से छोटे भाई अंश बाबू, मां फूलन देवी, बहन शीला का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed