फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Total lunar eclipse on 7th, will start at 9:57 pm

UP: खग्रास चंद्र ग्रहण सात को, पूरे देश में दिखेगा, रात 9:57 बजे से होगा शुरू, भूलकर भी न करें ये काम

Thu, 04 Sep 2025 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Sep 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
UP: Total lunar eclipse on 7th, will start at 9:57 pm
सांकेतिक तस्वीर
भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रविवार सात सितंबर को खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण का रात 9:57 बजे से शुरू होगा और देर रात 1:27 बजे तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 3:31 घंटे रहेगी। यह ग्रहण पूरे भारत सहित एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में दृष्टिगोचर होगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. दीपक बद्री प्रसाद पांडे के अनुसार यह ग्रहण पूर्व भाद्रपद नक्षत्र व कुंभ राशि पर पड़ रहा है। अतः जिन जातकों की राशि अथवा नक्षत्र इससे संबद्ध है, उनके लिए यह समय कष्टकारी सिद्ध होगा। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए तथा ग्रहण दर्शन से बचना चाहिए। सूतक काल दोपहर 12:52 बजे से शुरू हो जाएगा। इस अवधि में भोजन, पूजन और शुभ कार्य करना निषिद्ध रहेंगे। केवल वृद्ध, बीमार और छोटे बच्चों को रात्रि तक हल्का अहार ग्रहण करने की अनुमति है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित पीएन द्विवेदी के अनुसार यह ग्रहण मेष के लिए लाभदाई, वृष के लिए सुखदाई, मिथुन के लिए मानभंग, कर्क के लिए धनहानि, सिंह के लिए शारीरिक कष्टकारी, कन्या के लिए सुखपूर्ण, तुला के लिए चिंताजनक, वृश्चिक के लिए व्यथाकारी, धनु के लिए धनलाभ, मकर के लिए क्षतिपूर्ण, कुंभ के लिए प्राण संकट, मीन के लिए हानिपूर्ण साबित होगा। उन्होंने बताया कि जिन राशियों के लिए ग्रहण अशुभ है वह चंद्रमा की शांति हेतु दान करें। इसमें सवा मीटर सफेद रेशमी कपड़ा, सवा किलो चावल, 250 ग्राम चीनी, एक सफेद फूल और इच्छा अनुसार दक्षिणा मंदिर के पुजारी को अर्पित करने से दुष्प्रभाव कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सावधानियां
ग्रहण काल में भोजन न करें, धागा न डालें, फल न काटें और मूर्तियों का स्पर्श न करें। गर्भवती महिलाएं गेरू का लेप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed