फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP to play CK Nayudu Trophy under Sameer Rizvi's captaincy.

Kanpur News: समीर रिजवी की कप्तानी में सीके नायडू ट्रॉफी खेलेगी यूपी

Fri, 09 Oct 2026 03:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
UP to play CK Nayudu Trophy under Sameer Rizvi's captaincy.
कानपुर। बीसीसीआई की कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 के नए सत्र में उत्तर प्रदेश की टीम की कमान मेरठ के बल्लेबाज समीर रिजवी संभालेंगे। यूपीसीए ने 16 सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को घोषित कर दी है। टीम में कानपुर के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह को भी शामिल किया गया है। यूपी की टीम 12 अक्तूबर को मेरठ के स्टेडियम में महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान का आगाज करेगी।
विज्ञापन

टीम में बल्लेबाज के रूप में स्वास्तिक चिकारा, मो. अमान, भव्य गोयल और काव्य को भी मौका दिया गया है। यूपीसीए की ओर से ग्रीनपार्क में आयोजित अंडर-23 कैंप के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों के बीच टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों की फिटनेस, बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल को चयन के लिए परखा गया। कैंप के दौरान मुख्य कोच मो. आमिर और शशिकांत खांडेकर ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया। कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीके नायडू ट्रॉफी की टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन


चयनित अंडर-23 यूपी टीम:::
कप्तान समीर रिजवी, मानव सिंधु, शुभम मिश्रा, विजय कुमार, चैतन्य पाराशर (मेरठ), आदर्श सिंह (कानपुर), स्वास्तिक चिकारा, काव्य तेवतिया, भाव्य गोयल, आयुष चौधरी, अक्ष सिंघल (गाजियाबाद), मोहम्मद अमान, आकिब खान (सहारनपुर), अक्षु बाजवा, शोएब (मुरादाबाद), कार्तिकेय सिंह (लखनऊ)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed