फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP TET Exam latest news

महोबा: टीईटी परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों के उतरवाए मंगलसूत्र व जेवर, मचा हंगामा

Sun, 18 Nov 2018 11:28 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 18 Nov 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
UP TET Exam latest news
महोबा में टीईटी परीक्षा शुरु होने से पहले हुअा हंगामा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा जिले में आज टीईटी परीक्षा शुरू होने से पहले जमकर हंगामा हुआ। यहां महिला अभ्यर्थियों और विद्यालय प्रशासन के बीच धक्का-मुक्की हो गयी। चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों के मंगलसूत्र व जेवर उतरवाए गए। महिला अभ्यर्थियों ने इसका विरोध कर आक्रोश जताया। 
विज्ञापन


यह मामला महोबा जिले के मां चंद्रिका विद्यालय का है। यहां सुबह 10 बजे से शुरू हुई टीईटी परीक्षा में भारी भीड़ जुटी। प्रवेश के दौरान सख्ती से चेकिंग की गयी। यहां अफरा-तफरी का माहौल उस समय बन गया जब महिलाअों से मंगलसूत्र व जेवर उतारने को कहा गया। 
विज्ञापन

 

UP TET Exam latest news
टीईटी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में आठ केंद्रों पर शिक्षक पात्रता (टीईटी) की परीक्षा हुई। यहां लगभग 6 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिले के ही श्रीविद्या मंदिर इंटर कॉलेज केंद्र में मार्कशीट की मूल प्रति न लाने पर परीक्षार्थियों की प्रधानाचार्य से कहासुनी भी हुई। यहां कई परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे सके।

वहीं कन्नौज जिले में परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में परीक्षार्थी जुटे। यहां शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपंन कराने के लिए डीएम व एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed