{"_id":"60f393da8ebc3e6d2b6eccf6","slug":"up-terrorists-caught-from-lucknow-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हैंडलर को व्हाट्सएप कॉल पर कोड वर्ड में करते थे रेकी, लखनऊ से पकड़े गए आतंकियों ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हैंडलर को व्हाट्सएप कॉल पर कोड वर्ड में करते थे रेकी, लखनऊ से पकड़े गए आतंकियों ने किया खुलासा
Sun, 18 Jul 2021 08:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 18 Jul 2021 08:07 AM IST
सार
सुरक्षा एजेंसियों की जांच पड़ताल में पता चला कि उमर हलमंडी से आतंकियों की दिन में कई बार बात होती थी। पकड़े न जाएं इसके लिए हमेशा व्हाट्सएप कॉल का ही इस्तेमाल किया जाता था।
विज्ञापन
लखनऊ में पकड़े गए आतंकियों का कानपुर कनेक्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ से पूर्व में पकड़े गए अलकायदा समर्थित गजवातुल हिंद संगठन के आतंकियों मिनहाज व मुशीरूद्दीन अपने हैंडलर उमर हलमंडी को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से कोड वर्ड में रेकी करते थे। अपनी प्लानिंग से लेकर सभी सूचनाएं इसी तरह पहुंचाते थे।
हैंडलर ने उन्हें गजवातुल हिंद के लिए काम करना फक्र की बात बताई थी। सुरक्षा एजेंसियों की जांच पड़ताल में पता चला कि उमर हलमंडी से आतंकियों की दिन में कई बार बात होती थी। पकड़े न जाएं इसके लिए हमेशा व्हाट्सएप कॉल का ही इस्तेमाल किया जाता था।
आतंकियों ने बताया कि हलमंडी बातचीत के दौरान अक्सर उनका ब्रेनवॉश करता था। हैंडलर ने बताया था कि भारत पर सिर्फ गजवातुल हिंद संगठन ही अपना पताका फहरा सकता है। अलकायदा के बाद अब गजवातुल हिंद ही सबसे बड़ा संगठन है। इसके लिए हजारों लोग काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उमर ने उन्हें बताया था कि यदि जिहादी लड़ाई में कोई शहीद भी हो जाता है तो सीधे जन्नत नसीब होगी। आतंकियों ने एजेंसियों को बताया कि हैंडलर उमर से मिलने वाले मैसेज को वे कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणासी आदि शहरों में उनके लिए काम कर रहे लोगों तक पहुंचाते थे।