Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP team to face Baroda in Ranji Trophy today

Kanpur News: रणजी ट्रॉफी में आज बड़ौदा से भिड़ेगी यूपी टीम

Mon, 02 Nov 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
UP team to face Baroda in Ranji Trophy today
कानपुर।
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए में नॉकआउट की दौड़ रोमांचक हो गई है। सोमवार से ग्रीनपार्क स्टेडियम में मेजबान उत्तर प्रदेश और बड़ौदा के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। अब तक के मुकाबलों के आधार पर बड़ौदा बढ़त पर है। यूपी की टीम इसी बढ़त को खत्म करने के इरादे से मैदान मे उतरेगी।
अब तक खेले गए मैचों के आधार पर दोनों टीमों ने तीन मुकाबलों में से दो में जीत और एक ड्रॉ हासिल किया है। बड़ौदा 17 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि यूपी के 16 अंक हैं। ऐसे में कप्तान आर्यन जुयाल की अगुवाई में यूपी की टीम घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर अंक तालिका में बड़ौदा को पीछे छोड़ने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने रविवार को ग्रीनपार्क में अभ्यास कर मुकाबले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बता दें कि ग्रीनपार्क में पिछले मुकाबले में यूपी ने अपने स्पिन गेंदबाजों के दम पर गोवा को शिकस्त दी थी। बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा था। पुडुचेरी के खिलाफ पिछले मैच में करन शर्मा और शिवम मावी ने बल्ले से उपयोगी योगदान दिया था जबकि कार्तिक यादव और जीशान अंसारी ने गेंदबाजी में अपनी छाप छोड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौदा की टीम शानदार फॉर्म में है। पिछले मुकाबले में उसने गत चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 616 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर फॉलोऑन दिया था। प्रियांशु मोलिया ने तिहरा शतक जड़कर सबका ध्यान खींचा था। मेंटर एवं गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल के मार्गदर्शन में टीम के गेंदबाज भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कप्तान अतीत सेठ यूपी के खिलाफ भी इस लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

ग्रीनपार्क की काली मिट्टी की पिच और मौसम को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलने की उम्मीद है। मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। नवदीप सिंह सिद्धू और केयूर केलकर अंपायर तथा राजीव सेठ मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed