फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP T20 League mini auction tomorrow, 282 players will be auctioned

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग का मिनी ऑक्शन कल, 282 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

Thu, 23 Jul 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
UP T20 League mini auction tomorrow, 282 players will be auctioned
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए 24 जुलाई को आगरा के होटल ताज में मिनी ऑक्शन होगा। इसमें कानपुर सुपर स्टार, काशी रुद्रास, नोएडा सुपर किंग्स, लखनऊ फाल्कंस, गोरखपुर लायंस और मेरठ मैवेरिक्स 282 खिलाड़ियों पर बोली लगाकर अपनी टीमों में लेंगी। खिलाड़ियों को तीन श्रेणियों में बांटकर बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन


ऑक्शन पूल में फ्रेंचाइजी ट्रायल, विभिन्न जिलों से बोर्ड ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ यूपीसीए के स्पीड हंट अभियान के सबसे तेज 12 गेंदबाज शामिल रहेंगे। गवर्निंग काउंसिल के अनुसार 10 खिलाड़ियों का बेस प्राइज पांच लाख रुपये रखा गया है, जबकि 33 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 3.50 लाख रुपये निर्धारित है। अन्य सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2.50 लाख रुपये होगा। पांच लाख रुपये की श्रेणी में गाजियाबाद के अंचित यादव व शिवम चौधरी, सहारनपुर के शोएब सिद्दीकी, बुलंदशहर के करण चौधरी, हर्ष और कुनाल यादव आदि शामिल हैं। ए श्रेणी के खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है।
विज्ञापन


कोचिंग स्टाफ किए गए घोषित
सभी फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ की घोषणा कर दी है। गोरखपुर लायंस ने पूर्व तेज गेंदबाज अंकित सिंह राजपूत को मुख्य व गेंदबाजी कोच बनाया है। मुमताज कादिर बल्लेबाजी और मनु कुमार फील्डिंग कोच होंगे। कानपुर सुपर स्टार ने ज्ञानेंद्र पांडेय को मेंटोर और अभिनव दीक्षित को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। काशी रुद्रास ने ध्रुव सिंह को मुख्य कोच, उबैद कमाल को बल्लेबाजी व गेंदबाजी कोच और जावेद अनवर को फील्डिंग कोच बनाया है। लखनऊ फाल्कंस ने आशीष जैदी को गेंदबाजी, उमंग शर्मा को बल्लेबाजी और सौरभ दुबे को फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। मेरठ मेवेरिक्स ने अरविंद कपूर को मेंटोर और उत्कर्ष चंद्रा को मुख्य कोच बनाया है। नोएडा सुपर किंग्स ने मोहम्मद आमिर को बल्लेबाजी और कपिल पांडेय को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed