फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP T20 League 2026 Opening Ceremony Tickets Launched Ahead of August 14 Kick-off

UP T20 League 2026: उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च, 14 अगस्त को इकाना में होगी धमाकेदार शुरुआत

Mon, 20 Jul 2026 09:22 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 20 Jul 2026 09:22 PM IST
सार

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के उद्घाटन समारोह के टिकट सोमवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लॉन्च किए गए। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में टिकट जारी किए।

विज्ञापन
UP T20 League 2026 Opening Ceremony Tickets Launched Ahead of August 14 Kick-off
यूपी टी 20 क्रिकेट लीग

विस्तार

यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में सोमवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च किए गए। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने समारोह के टिकट जारी किए। लीग का उद्घाटन 14 अगस्त को होगा, जबकि छह सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में फाइनल और समापन समारोह आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

समारोह में सुप्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा और मशहूर गायिका जैस्मीन सैंडलस अपनी प्रस्तुतियां देंगी। साथ ही भव्य ड्रोन शो, आकर्षक आतिशबाजी और लोकप्रिय एंकर जतिन सप्रू कार्यक्रम को चार चांद लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह के लिए चार हजार रियायती टिकट जारी किए हैं। अपर ब्लॉक का टिकट 349 रुपये और लोअर विंग का 499 रुपये है। टिकट 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर उपलब्ध होंगे। यह ई-डिस्ट्रिक्ट एप के माध्यम से भी खरीदे जा सकेंगे।

विज्ञापन

मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने कहा कि यूपी टी-20 लीग प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच है। लीग के बाद ग्रीन पार्क स्टेडियम का नवीनीकरण कराया जाएगा। उन्होंने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यूपी टी-20 लीग की तर्ज पर महिला लीग शुरू करने का सुझाव भी दिया।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पहला चरण 14 से 26 अगस्त तक लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां उद्घाटन समारोह सहित 22 मुकाबले होंगे। इसके बाद 28 अगस्त से छह सितंबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 12 मैच खेले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, इकाना स्टेडियम के सीएमडी उदय सिन्हा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी, मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम और यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed