फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP T 20 League, Kanpur will get a business of eight crores, there will be 33 matches between six franchise tea

UP T-20 League: कानपुर को मिलेगा आठ करोड़ का कारोबार, छह फ्रेंचाइजी की टीमों के बीच होंगे 33 मैच

Fri, 18 Aug 2023 09:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Aug 2023 09:30 AM IST
सार

Kanpur Sports Update: एक फ्रेंचाइजी में 35-40 लोगों का स्टाफ होता है। इसमें खिलाड़ी, कोच, फिजियो रहते हैं। इसके अलावा ब्रॉड कास्टिंग की टीमें आती हैं। ऐसे में शहर के होटलों में पांच सौ से ज्यादा कमरे इनको ठहरने के लिए चाहिए होंगे।

विज्ञापन
UP T 20 League, Kanpur will get a business of eight crores, there will be 33 matches between six franchise tea
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में अगस्त के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली यूपी टी-20 क्रिकेट लीग से शहर की ब्रांडिंग होगी। वहीं होटल, खानपान, टूर-ट्रैवल उद्योग को आठ करोड़ का कारोबार मिल सकेगा। टी-20 के इतने मुकाबले एक साथ होने से होटल कारोबारियों में खासा उत्साह है।

विज्ञापन

ग्रीनपार्क में 22 टेस्ट, 14 एक दिवसीय, एक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच के साथ ही आईपीएल के चार मैच खेले जा चुके हैं। पिछले साल सितंबर में रोड शेफ्टी की सीरीज हुई थी। अब यूपी टी-20 क्रिकेट लीग का आगाज होने वाला है। छह फ्रेंचाइजी की क्रिकेट टीमें एक दूसरे के साथ 33 मुकाबले खेलेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि यूपी टी-20 लीग में खिलाड़ी, कोच व सपोर्टिंग स्टाफ की नीलामी 20 अगस्त को होगी। एक फ्रेंचाइजी में 35-40 लोगों का स्टाफ होता है। इसमें खिलाड़ी, कोच, फिजियो रहते हैं। इसके अलावा ब्रॉड कास्टिंग की टीमें आती हैं। ऐसे में शहर के होटलों में पांच सौ से ज्यादा कमरे इनको ठहरने के लिए चाहिए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी टीमों को पांच सौ कमरों की जरूरत होगी
कानपुर होटल गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखबीर सिंह मलिक और महामंत्री राजकुमार भगतानी ने बताया कि आयोजन के दौरान फ्रेंचाइजी टीमों को पांच सौ कमरों की जरूरत होगी। शहर में उच्च श्रेणी के 150 होटल हैं। इनमें एक हजार से ज्यादा कमरे हैं।

आठ करोड़ के कारोबार के मिलने की संभावना
एक कमरे का औसत किराया प्रतिदिन पांच हजार होगा। ऐसे में 15 से ज्यादा दिनों तक चलने वाले आयोजन के दौरान आठ करोड़ के कारोबार के मिलने की संभावना है। महामंत्री ने बताया कि शहर के एयरपोर्ट का विस्तार हो चुका है। मैच के दौरान होने वाले प्रसारण से शहर की देश के अलग-अलग हिस्सों में ब्रांडिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed