फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP T 20 League, IPL like scene seen in the final, know who are the best players, who got Orange and Purple Cap

यूपी टी-20 लीग: फाइनल में दिखा आईपीएल जैसा नजारा, जानें कौन हैं श्रेष्ठ खिलाड़ी, किनको मिली ऑरेंज और पर्पल कैप

Sun, 17 Sep 2023 04:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Sep 2023 04:56 PM IST
सार

Kanpur Sports News: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की पहली यूपी टी-20 लीग में छह टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें कई खिलाड़ियों ने अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से लीग में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
UP T 20 League, IPL like scene seen in the final, know who are the best players, who got Orange and Purple Cap
यूपी टी-20 लीग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी टी-20 लीग के फाइनल मैच के समापन के बाद यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपत सिंहानिया ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्रिकेट में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने क्रिकेट के विकास के लिए हमेशा काम किया है। भविष्य में भी उनका साथ मिलता रहेगा। साथ ही कानपुर के प्रशासन, पुलिस व क्रिकेट प्रेमियों को भी धन्यावाद बोला। इस मौके पर यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपत सिंहानिया, सचिव अरविंद श्रीवास्तव, निदेशक युद्धवीर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

यूपीसीए के अध्यक्ष व यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन ने किया सम्मानित
यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डीएस चौहान ने मैच रेफरी सुनील चतुर्वेदी, परविंदर सिंह, रोहित प्रकाश को स्मृति चिन्ह लिया। साथ ही अनुराग राठौर, एपी सिंह, विजय कुमार शर्मा, संतोष कुमार सिंह, सतीश कुमार पांडेय, रवि कौशिक, मो. आदिल को स्मृति चिन्ह दिया। वहीं, मुख्य पिच क्यूरेटर शिव कुमार व भूपेंद्र को भी स्मृति चिन्ह व 15 हजार रुपए दिए गए।

विज्ञापन
  •  जियो इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब मेरठ मेवरिक्स के स्वास्तिक चिकारा को ट्रॉफी व 75000 रुपए दिए गए।
  • अडानी सुपर सिक्स ऑफ द सीजन का खिताब कानपुर सुपर स्टार्स के समीर रिजवी 35 छक्के को पुरस्कार व 50000 रुपए दिए।
  •  मोस्ट इकोनॉमिकल बॉलर ऑफ द सीजन का खिताब नोएडा सुपर किंग्स के भुवनेश्वर कुमार को पुरस्कार व 50000 मिला।
  • मेवमेंट ऑफ द सीजन का खिताब काशी रुद्रास के मो. शारिम को पुरस्कार व 50000 मिला।
  • सर्वाधिक 25 विकेट के लिए पर्पल कैप का खिताब काशी रुद्रास के अटल बिहारी राय को पुरस्कार व 50000 मिला।
  • सर्वाधिक 626 रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप का खिताब काशी रुद्रास के करन शर्मा को पुरस्कार व 50000 मिला।
  • मोस्ट वल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब काशी रुद्रास के करन शर्मा को एक लाख का पुरस्कार दिया गया।
  • विजेता टीम काशी रुद्रास को एक करोड़ रुपए व ट्रॉफी प्राप्त हुई।

लीग में बल्ले और गेंद से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दस खिलाड़ी
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की पहली यूपी टी-20 लीग में छह टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें कई खिलाड़ियों ने अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से लीग में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पेश है लीग में शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी करने वाले श्रेष्ठ पांच खिलाड़ियाें के प्रदर्शन पर एक नजर।

विज्ञापन

लीग के टॉप स्कोरर बल्लेबाज
बल्लेबाज                    टीम                     कुल रन            
करन शर्मा                काशी रुद्रास               626
स्वास्तिक चिकारा     मेरठ मेवरिक्सि          494
समीर रिजवी            कानपुर सुपर स्टार्स     455
अभिषेक गोस्वामी     गोरखपुर लॉयन्स        387
शिवम बंसल              काशी रुद्रास              354

विज्ञापन

लीग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दस गेंदबाजी
गेंदबाज                           टीम                 कुल विकेट
अटल बिहारी राय          काशी रुद्रास             25
यश गर्ग                      मेरठ मेवरिक्स         16
कार्तिक त्यागी              मेरठ मेवरिक्स         15
भुवनेश्वर कुमार           नोएडा सुपर किंग्स    14
विनीत पनवार             कानपुर सुपर स्टार्स   14

टूर्नामेंट के शतकवीर
नाम                         टीम                  शतक
स्वास्तिक चिकारा   मेरठ मेवरिक्स          3
समीर रिजवी          कानपुर सुपर स्टार्स    2
करन शर्मा                काशी रुद्रास           1

टूर्नामेंट के दमदार गेंदबाज
नाम                           टीम             प्रदर्शन
अटल बिहारी राय        काशी रुद्रास      6-27
कार्तिक त्यागी मेरठ    मेवरिक्स          6-35
सुव्रत प्रसाद तिवारी     काशी रुद्रास      4-17

करन को ऑरेंज और अटल को मिली पर्पल कैप
आईपीएल की तर्ज पर यूपीसीए द्वारा गीनपार्क में पहली बार आयोजित की गयी यूपी टी-20 लीग का समापन शनिवार को काशी रुद्रास के चैम्पियन बनने के साथ हुआ। काशी के कप्तान करन शर्मा ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 626 रन बनाते हुए ऑरेंंज कैप अपने नाम की। वहीं काशी के ही गेंदबाज अटल बिहारी राय ने सर्वाधिक 25 विकेट लेते हुए पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। इन दोनों खिलाडिय़ों को पचास-पचास हजार का नगद पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed