यूपी टी-20 लीग: फाइनल में दिखा आईपीएल जैसा नजारा, जानें कौन हैं श्रेष्ठ खिलाड़ी, किनको मिली ऑरेंज और पर्पल कैप
Kanpur Sports News: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की पहली यूपी टी-20 लीग में छह टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें कई खिलाड़ियों ने अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से लीग में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
विस्तार
यूपी टी-20 लीग के फाइनल मैच के समापन के बाद यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपत सिंहानिया ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्रिकेट में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने क्रिकेट के विकास के लिए हमेशा काम किया है। भविष्य में भी उनका साथ मिलता रहेगा। साथ ही कानपुर के प्रशासन, पुलिस व क्रिकेट प्रेमियों को भी धन्यावाद बोला। इस मौके पर यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपत सिंहानिया, सचिव अरविंद श्रीवास्तव, निदेशक युद्धवीर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यूपीसीए के अध्यक्ष व यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन ने किया सम्मानित
यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डीएस चौहान ने मैच रेफरी सुनील चतुर्वेदी, परविंदर सिंह, रोहित प्रकाश को स्मृति चिन्ह लिया। साथ ही अनुराग राठौर, एपी सिंह, विजय कुमार शर्मा, संतोष कुमार सिंह, सतीश कुमार पांडेय, रवि कौशिक, मो. आदिल को स्मृति चिन्ह दिया। वहीं, मुख्य पिच क्यूरेटर शिव कुमार व भूपेंद्र को भी स्मृति चिन्ह व 15 हजार रुपए दिए गए।
- जियो इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब मेरठ मेवरिक्स के स्वास्तिक चिकारा को ट्रॉफी व 75000 रुपए दिए गए।
- अडानी सुपर सिक्स ऑफ द सीजन का खिताब कानपुर सुपर स्टार्स के समीर रिजवी 35 छक्के को पुरस्कार व 50000 रुपए दिए।
- मोस्ट इकोनॉमिकल बॉलर ऑफ द सीजन का खिताब नोएडा सुपर किंग्स के भुवनेश्वर कुमार को पुरस्कार व 50000 मिला।
- मेवमेंट ऑफ द सीजन का खिताब काशी रुद्रास के मो. शारिम को पुरस्कार व 50000 मिला।
- सर्वाधिक 25 विकेट के लिए पर्पल कैप का खिताब काशी रुद्रास के अटल बिहारी राय को पुरस्कार व 50000 मिला।
- सर्वाधिक 626 रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप का खिताब काशी रुद्रास के करन शर्मा को पुरस्कार व 50000 मिला।
- मोस्ट वल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब काशी रुद्रास के करन शर्मा को एक लाख का पुरस्कार दिया गया।
- विजेता टीम काशी रुद्रास को एक करोड़ रुपए व ट्रॉफी प्राप्त हुई।
लीग में बल्ले और गेंद से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दस खिलाड़ी
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की पहली यूपी टी-20 लीग में छह टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें कई खिलाड़ियों ने अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से लीग में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पेश है लीग में शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी करने वाले श्रेष्ठ पांच खिलाड़ियाें के प्रदर्शन पर एक नजर।
लीग के टॉप स्कोरर बल्लेबाज
बल्लेबाज टीम कुल रन
करन शर्मा काशी रुद्रास 626
स्वास्तिक चिकारा मेरठ मेवरिक्सि 494
समीर रिजवी कानपुर सुपर स्टार्स 455
अभिषेक गोस्वामी गोरखपुर लॉयन्स 387
शिवम बंसल काशी रुद्रास 354
लीग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दस गेंदबाजी
गेंदबाज टीम कुल विकेट
अटल बिहारी राय काशी रुद्रास 25
यश गर्ग मेरठ मेवरिक्स 16
कार्तिक त्यागी मेरठ मेवरिक्स 15
भुवनेश्वर कुमार नोएडा सुपर किंग्स 14
विनीत पनवार कानपुर सुपर स्टार्स 14
टूर्नामेंट के शतकवीर
नाम टीम शतक
स्वास्तिक चिकारा मेरठ मेवरिक्स 3
समीर रिजवी कानपुर सुपर स्टार्स 2
करन शर्मा काशी रुद्रास 1
टूर्नामेंट के दमदार गेंदबाज
नाम टीम प्रदर्शन
अटल बिहारी राय काशी रुद्रास 6-27
कार्तिक त्यागी मेरठ मेवरिक्स 6-35
सुव्रत प्रसाद तिवारी काशी रुद्रास 4-17
करन को ऑरेंज और अटल को मिली पर्पल कैप
आईपीएल की तर्ज पर यूपीसीए द्वारा गीनपार्क में पहली बार आयोजित की गयी यूपी टी-20 लीग का समापन शनिवार को काशी रुद्रास के चैम्पियन बनने के साथ हुआ। काशी के कप्तान करन शर्मा ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 626 रन बनाते हुए ऑरेंंज कैप अपने नाम की। वहीं काशी के ही गेंदबाज अटल बिहारी राय ने सर्वाधिक 25 विकेट लेते हुए पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। इन दोनों खिलाडिय़ों को पचास-पचास हजार का नगद पुरस्कार मिला।