{"_id":"6a99aceda0cbdcd497013721","slug":"up-state-vice-president-neeraj-says-sp-and-congress-lack-faith-in-indian-culture-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बोले- सपा और कांग्रेस का विश्वास भारतीय संस्कृति में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बोले- सपा और कांग्रेस का विश्वास भारतीय संस्कृति में नहीं
Thu, 03 Sep 2026 10:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने बिलग्राम के एक मैरिज लॉन में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें हर रोज विकास और जनता के हितों के लिए काम कर रही हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान कि गंगा जी जाना हो तो गंगा एक्सप्रेस-वे से मत जाना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नीरज सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस का विश्वास भारतीय संस्कृति में नहीं है।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता राशिद अलवी के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ बनाए गए सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को लेकर की गई टिप्पणी पर नीरज सिंह ने कहा कि जितेंद्र मिश्रा सच्चे देशभक्त हैं। उल्लेखनीय है कि राशिद अलवी ने कहा था कि जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति के जरिए ऑपरेशन सिंदूर का कोई सच छिपाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में मंदिरों को तोड़े जाने के सवाल पर नीरज सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने इसकी निंदा की है। वहां के राजदूत से हिंदू अल्संख्यकों के हितों की रक्षा करने को कहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के जिला मंत्री दीपा विश्वास, और सत्यम शुक्ला, मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू मौजूद रहे।
विज्ञापन