{"_id":"610b945e8ebc3e88c341c81f","slug":"up-sp-s-cycle-rally-took-out-in-many-adjoining-districts-including-kanpur-against-rising-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाई: जोश में होश खोए, एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता, मरीज की हालत और खराब हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाई: जोश में होश खोए, एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता, मरीज की हालत और खराब हुई
Thu, 05 Aug 2021 01:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:04 PM IST
सार
बांदा जिले में भाजपा सरकार पर उत्पीड़न, दबंगई और गुंडई जैसे आरोप लगाकर सड़कों पर उतरे सपाई गुरुवार को जोश में होश खो बैठे।
विज्ञापन
सपा की साइकिल रैली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर यूपी में आज समाजवादी पार्टी ने कई जिलों में साइकिल रैली निकाली। कानपुर, इटावा, उन्नाव, चित्रकूट, कानपुर देहात, हरदोई आदि जिलों में साइकिल पर सवार होकर सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
चित्रकूट में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी की तहसीलवार साइकिल यात्रा निकाली। चित्रकूट मुख्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों सपाइयों ने हाईवे पर साइकिल जुलूस निकालकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बांदा जिले में भाजपा सरकार पर उत्पीड़न, दबंगई और गुंडई जैसे आरोप लगाकर सड़कों पर उतरे सपाई गुरुवार को जोश में होश खो बैठे। मेडिकल कॉलेज से रेफर किए गए नाजुक हालत में मरीज को लेकर कानपुर जा रही 108 एंबुलेंस को साइकिल यात्रा के बीच से नहीं गुजरने दिया गया।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी समेत कई दरोगा व पुलिस भी सपाइयों के इस तमाशे में तमाशाई बनकर ही रह गए। करीब एक घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हूटर बजाती रही, लेकिन मुख्य सड़क पर उसे आगे जाने का रास्ता नहीं मिला।
आखिर में एंबुलेंस को वापस लौटकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ा। एंबुलेंस के मरीज की हालत और नाजुक हो गई। मरीज शहर के परशुराम तालाब निवासी ओमप्रकाश का 12 वर्षीय बेटा आलोक बताया गया है। उसे ऑक्सीजन दी जा रही थी।
देर शाम वह कानपुर पहुंच पाया। उधर, सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव का कहना है कि सपाइयों ने एंबुलेंस नहीं रोकी। रास्ता देने की पूरी कोशिश की गई। अन्य वाहनों के जाम लगा देने से एंबुलेंस चालक दूसरे रास्ते से ले गया।