फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Son's body did not come from Algeria, father died waiting for it

UP: अल्जीरिया से नहीं आया बेटे का शव, इंतजार में पिता ने तोड़ा दम

Wed, 30 Jul 2025 10:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीतरगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीतरगांव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Jul 2025 10:32 PM IST
सार

भीतरगांव ब्लॉक के बारी गांव निवासी अनादि की 18 जुलाई को मौत हो गई थी। अल्जीरिया से बेटे का शव आने का इंतजार करते-करते पिता ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
UP: Son's body did not come from Algeria, father died waiting for it
बेटे व पिता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफ्रीकी महाद्वीप के अल्जीरिया स्थित स्पंज आयरन कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत भीतरगांव ब्लॉक के बारी गांव निवासी अनादि मिश्रा (43) की 18 जुलाई को कारखाने में ब्लास्ट होने से मौत हो गई थी। उसका शव अभी तक गांव नहीं पहुंचा है। 12 दिनों से बेटे के पार्थिव शरीर आने का इंतजार कर रहे बुजुर्ग पिता राजेंद्र मिश्रा (68) ने सदमे में बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। बेटे की मौत के बाद अब पिता की मौत से घर में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बारी गांव निवासी के राजेंद्र कुमार मिश्रा के बड़े पुत्र अनादि ने अल्जीरिया के अन्नाबा शहर स्थित स्पंज आयरन कंपनी में 18 जून को ऑपरेटर के पद पर ज्वाइन किया था। 17 जुलाई को कारखाने में ब्लास्ट होने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान अगले दिन 18 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

UP: Son's body did not come from Algeria, father died waiting for it
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
तब से परिवार पार्थिव शरीर आने का इंतजार कर रहा है। अनादि के छोटे भाई अर्पित मिश्रा ने बताया कि पिता कैंसर से पीड़ित थे, उनका इलाज चल रहा था। बड़े भाई की मौत के बाद उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। बेटे के शव को अंतिम बार देखने के लिए पल-पल इंतजार कर रहे थे।

UP: Son's body did not come from Algeria, father died waiting for it
अल्जीरिया में युवक की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
घटना के 12 दिन गुजरने के बाद भी शव भारत के लिए रवाना नहीं हो सका। बुधवार सुबह पिता ने भी दम तोड़ दिया। घर में मां कांती, भाभी सुनीता, बहनें पूनम, प्रीती, स्वाती, भतीजे विभू व रिभू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed