{"_id":"66991202717a67c347028a74","slug":"up-son-died-five-days-before-marriage-in-a-truck-accident-father-injured-in-the-accident-also-died-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रक की टक्कर से शादी के पांच दिन पहले बेटे की गई थी जान, हादसे में घायल पिता ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रक की टक्कर से शादी के पांच दिन पहले बेटे की गई थी जान, हादसे में घायल पिता ने भी दम तोड़ा
Thu, 18 Jul 2024 06:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:33 PM IST
सार
Kanpur Dehat News: ट्रक की टक्कर से शादी के पांच दिन पहले बेटे की मौत के बाद हादसे में घायल पिता ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बिलायती नाथ की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में बैरी- मैथा मार्ग पर सूरजपुर के पास 9 जुलाई को हुए सड़क हादसे में बेटे की मौत हो गई थी। जबकि पिता गंभीर घायल हो गए थे। बुधवार देर शाम को घायल पिता ने भी घर पर दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तातमऊ खखरा निवासी विश्वनाथ का हैलट कानपुर में इलाज चल रहा था। 15 जुलाई को परिजन उसे घर ले आए थे।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम को उसकी घर पर मौत हो गई। भाई सूरजानाथ ने बताया कि उपचार के लिए रुपये न होने के चलते वह भाई का इलाज बीच में ही बंद करवाकर उसे घर ले आए थे। बता दें कि विलायली नाथ (20) की शादी 14 जुलाई को रूरा थाना क्षेत्र के बनीपरा जोगी डेरा निवासी प्रिया के साथ होनी थी। 9 जुलाई को वह पिता विश्वनाथ के साथ ह्रदयपुर जोगी डेरा अपने चचरे भाई मुनेश्वर नाथ की पुत्री कीर्ति की शादी में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन
बैरी- मैथा मार्ग पर सूरजपुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे विलायती नाथ की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे हैलट कानपुर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। कोतवाल कृष्णानंद राय ने बताया परिजनों की सूचना पर विश्वनाथ के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन