{"_id":"66f507178a0ea46e4205817e","slug":"up-sir-i-have-lost-15-lakh-rupees-in-online-game-give-me-500-rupees-from-everyone-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: साहब! 15 लाख रुपये हार गया हूं... सभी साथियों से 500-500 रुपये दिला दीजिए; न देने पर सिपाही ने दी ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: साहब! 15 लाख रुपये हार गया हूं... सभी साथियों से 500-500 रुपये दिला दीजिए; न देने पर सिपाही ने दी ये धमकी
Thu, 26 Sep 2024 01:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:17 PM IST
सार
Unnao News: यूपी के उन्नाव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। डायल 112 कार्यालय में तैनात सिपाही ऑनलाइन गेमिंग में 15 लाख रुपये हार जाने के बाद साथियों से 500-500 का सहयोग देने की बात करने लगा। न देने पर आत्महत्या की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
डायल 112 कार्यालय में तैनात सिपाही सूर्यप्रकाश का सोशल मीडिया पर एक मिनट 18 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उसने ऑनलाइन गेमिंग में 15 लाख रुपये हार जाने की बात कही है। इसकी भरपाई न होने पर आत्महत्या करने की बात कह रहा है। सिपाही ने एसपी से सभी कर्मचारियों से पांच-पांच सौ रुपये का सहयोग कराने की बात कही है। पुलिस अधिकारी उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
चर्चा है कि सूर्यप्रकाश ने करीब सात लाख रुपये साथी कर्मियों, परिजनों और पुलिस अधिकारियों को समस्याएं बताकर लिए हुए हैं। उसने पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और आत्महत्या का प्रयास भी किया था। वह बच गया था।
विज्ञापन
चार दिन पहले एक सिपाही कर चुका है आत्महत्या
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही प्रदीप राठी (34) का शव 21 सितंबर को कमरे में फंदे से लटका मिला था। वह पुलिस लाइन के जीडी कार्यालय में तैनात था। पुलिस सूत्रों के अनुसार तलाशी में उसके पास भी बड़ी संख्या में क्रेडिट कार्ड मिले थे। पुलिस को अंदेशा है कि उसने भी ऑनलाइन गेम के चक्कर में कर्ज में डूबकर खुदकुशी की हो।