फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Severe collision in bus and tamps, seven injured, four died during treatment

यूपी: बस और टेंपो में भीषण टक्कर, आठ लोग घायल, इलाज के दौरान चार की मौत

Fri, 13 Mar 2020 05:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Mar 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
UP: Severe collision in bus and tamps, seven injured, four died during treatment
इसी टेंपो की बस से हुई थी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव की गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जाजमऊ के पास शुक्रवार को बस और टेंपो की भीषण टक्कर में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान चार लोगाें की मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर उन्नाव की ओर से ठसा ठस करीब दस सवारियां भरकर एक टेंपो कानपुर की ओर जा रहा था। जिसके पीछे रायबरेली डिपो की बस चल रही थी। कर्मी बिझलामऊ मोड़ के निकट जैसे ही टेंपो पहुंचा बस के चालक ने ओवरटेक किया लेकिन बस अनियंत्रित हो गई और टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। टेंपो चालक कूद कर भाग गया।
विज्ञापन


बस सड़क किनारे रेलिंग के सहारे लटक गई। बस चालक भी भाग निकला। टेंपो में सवार नन्हकी (58) पत्नी स्व. रमेश निवासी कर्मी बिझलामऊ की मौके पर ही टेंपो के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि सब्बीर (61) पुत्र मो. नजीर निवासी अखलाख नगर, मुन्ना (60) पुत्र अब्दुल वाहक निवासी पुरानी चुंगी जाजमऊ व अब्बूदुरैश पुत्र फैजुद्दीन निवासी कानपुर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी यादवेंद्र यादव ने बताया कि नन्हकी को जिला अस्पताल भेजा गया जबकि शेष मृतकों के आस-पास के नर्सिंग होम भेजा गया था। दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए है। जिसमें टेंपो में सवार मृतक नन्हकी की बेटी पूनम (30) , दामाद बिरजू (35) पुत्र मोतीलाल निवासीगण दयालखेड़ा उन्नाव, उमा (40) पत्नी कमलेश व उमा के एक बेटा व बेटी है।


जिनकी उम्र दस से बारह वर्ष है। शिवकुमार पत्नी सुरेश निवासी कर्मी गांव के अलावा बस में सवार मो. वकील व मानिकचंद निवासी कानपुर गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनका उपचार उन्नाव और कानपुर स्थित अलग-अलग नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और टेंपो को कब्जें में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed