{"_id":"60c4e5ef8ebc3ef795758b89","slug":"up-sensation-after-finding-dead-bodies-of-three-including-woman-in-ganga-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में गंगा में महिला समेत तीन के शव उतराते मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंच पुलिस ने निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में गंगा में महिला समेत तीन के शव उतराते मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंच पुलिस ने निकाले
Sat, 12 Jun 2021 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:29 PM IST
सार
शनिवार को एक बार फिर गंगा नदी में तीन शव उतराते मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को निकलवाने के बाद ही कुछ जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन
गंगा में बह कर आए शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई और कन्नौज जनपद की सीमा पर अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में तीन शव उतराते मिलने की जानकारी से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को निकलवाने की कवायद शुरू कर दी।
एसपी का कहना है कि शवों को निकाले जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। शनिवार रात अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम पतारपुरवा के निकट गंगा किनारे गए कुछ ग्रामीणों ने एक अधेड़ का शव किनारे पर लगा देखा तो इसकी चर्चा हो गई।
कुछ देर बाद अन्य ग्रामीण भी पहुंचे और उक्त शव के पास ही गंगा में एक महिला और एक बालक का शव भी उतराता दिखा। एक साथ तीन शव देख कर ग्रामीणों में खलबली मच गई और सूचना अरवल पुलिस को दी गयी। साथ ही साथ कन्नौज जनपद की सीमा में स्थित नौरंगपुर चौकी को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के बदनापुर गांव से भी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शवों को निकलवाने की कवायद की जा रही है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है । शव निकलवाए जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है।