फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Recording of conversation of BJP MLA and CHC in-charge viral

यूपी: भाजपा विधायक और सीएचसी प्रभारीकी बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल, अभद्रतापूर्वक बात करने का आरोप

Fri, 12 Jun 2020 12:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Jun 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
UP: Recording of conversation of BJP MLA and CHC in-charge viral
भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के इटावा में भरथना क्षेत्र की भाजपा विधायक और सीएचसी प्रभारी के साथ बातचीत की मोबाइल रिकार्डिंग वायरल हुई है। इसमें विधायक पर सीएचसी प्रभारी के साथ अभद्रता पूर्ण ढंग से बात करने का आरोप है। इधर, क्षेत्रीय विधायक ने इसे खारिज कर बताया कि सीएचसी प्रभारी ने उनके सरकारी फोन नंबर को अपने मोबाइल फोन मे ब्लैक लिस्ट में डाल रखा था। जिसके चलते वह जनता की स्वास्थ्य से संबंधित समस्या को सीएचसी प्रभारी तक नहीं पहुंचा पा रही थीं।
विज्ञापन


गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक की एक वाॅइस रिकार्डिंग तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से महेवा सीएचसी प्रभारी सीएचसी प्रभारी यतीन्द्र राजपूत से अभद्रतापूर्वक अंदाज में बात की। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया ने अपने मोबाइल फोन से  जब सीएचसी प्रभारी से बात करनी चाही तब उनको पता चला कि सीएचसी प्रभारी ने उनका मोबाइल  नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल रखा है।
विज्ञापन


इस पर एक अन्य व्यक्ति ने जब सीएचसी प्रभारी को अपने मोबाइल फोन से फोन लगाया तो सीएचसी प्रभारी ने रिसीव कर लिया गया। इस पर क्षेत्रीय विधायक ने इसे अपना अपमान समझा और उन्होंने इसी बात पर क्षेत्रीय विधायक ने उसी व्यक्ति के फोन नंबर से सीएचसी प्रभारी पर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीएचसी प्रभारी से अभद्रता पूर्ण ढंग से बात करने की वाॅइस रिकार्डिंग वायरल होने के संबंध मे जब विधायक सावित्री कठेरिया से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कोविड 19 जैसी महामारी समूचे विश्व सहित अपने देश मे भी फैली हुई है। इस स्थित के चलते वे लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर जनता को मास्क और सैनिटाइजर वितरित करने का कार्य कर रहीं हैं।

जनता से संपर्क के दौरान जब भी लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्या बताते और वह उस समस्या का निराकरण करने के लिए सीएचसी प्रभारी को फोन लगाती तो एक ही जवाब मिलता था कि डायल किया गया नंबर व्यस्त है। उन्होंने बताया कि बुधवार को महेवा क्षेत्र के एक भाजपा कार्यकर्ता के सिर मे एक दुर्घटना मे गंभीर चोट आयी वह उपचार के लिए सीएचसी महेवा गया जहां कि उस घायल को इटावा जिला चिकित्सालय रेफर करने के नाम पर रुपयों की मांग की गई।

इस बात की शिकायत घायल युवक के परिवार वालों ने उनसे की तो विधायक ने सीएचसी प्रभारी को फोन लगाकर जानकारी करनी चाही। इस दौरान उन्हें पता चला कि सीएचसी प्रभारी ने उनका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल रखा था । वहीं मौके पर मौजूद घायल युवक के साथ वाले व्यक्ति ने फोन लगाया तो सीएचसी प्रभारी ने तुरंत ही फोन रिसीव कर लिया।

उसी फोन पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी से बात की और उनका नंबर ब्लैक लिस्ट मे डाले जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अभद्रता से बात करने की बात को नकारा। वहीं जब सीएचसी प्रभारी से इस संबंध मे बात करनी चाही तो वे न ही सीएचसी पर उपस्थित मिले और न ही उनका मोबाइल फोन रिसीव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed