फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP Politics, Shivpal Yadav said Ex servicemen are not safe in BJP government, also talked to other patients

UP: शिवपाल यादव बोले- भाजपा सरकार में पूर्व सैनिक सुरक्षित नहीं, अस्पताल में अन्य मरीजों से भी बातचीत की

Thu, 07 Dec 2023 05:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Dec 2023 05:31 PM IST
सार

Etawah News: शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। पुलिस कस्टडी में सरेआम हत्याएं हो रही हैं। जब पुलिस कस्टडी में हत्याएं हो रही हैं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित हो सकता है।

विज्ञापन
UP Politics, Shivpal Yadav said Ex servicemen are not safe in BJP government, also talked to other patients
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में भाजपा नेता और उसके साथियों के हमले में घायल हुए पूर्व सैनिक का गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने हाल जाने। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में पूर्व सैनिक सुरक्षित नहीं है। भाजपा नेता उन्हें पीट रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी भी नहीं हो रही है।

विज्ञापन

सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे शिवपाल सिंह ने बैदपुरा के गांव नगला पुल निवासी पूर्व सैनिक रविंद्र सिंह के स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया। वहां मौजूद सैनिक की पत्नी रेखा देवी एवं परिजनों ने शिवपाल सिंह यादव को बताया 14 दिन भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ रविंद्र पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन

इससे उनके दोनों पैर तोड़ दिए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने पीड़ित की बात सुनकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उसके बाद विश्वविद्यालय के विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों की समस्याएं सुनीं।

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त
चिकित्सकों से कहा यहां दूर दराज से मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनको बेहतर इलाज मिले किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। पुलिस कस्टडी में सरेआम हत्याएं हो रही हैं।

विज्ञापन

हमारी सरकार में सबसे अधिक सैनिकों को सम्मान दिया
जब पुलिस कस्टडी में हत्याएं हो रही हैं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित हो सकता है। इस सरकार में पूर्व सैनिक सुरक्षित नहीं हैं, जबकि हमारी सरकार में सबसे अधिक सैनिकों को सम्मान दिया गया था। भाजपा के लोग लगातार जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट लिखने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed