{"_id":"5cf17d99bdec22077c35750f","slug":"up-police-half-encounter-of-three-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के बाद लूट की घटनाओं में हुआ इजाफा तो पुलिस ने तीन बदमाशों की टांग में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के बाद लूट की घटनाओं में हुआ इजाफा तो पुलिस ने तीन बदमाशों की टांग में मारी गोली
Sat, 01 Jun 2019 12:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के बाद लूट की घटनाओं में इजाफा होने से परेशान शहर पुलिस एक्शन में आ गई। गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह के बीच कलक्टरगंज, फजलगंज और चौबेपुर में हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पैर में गोली लगी। इलाज के बाद तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पकड़े गए बदमाशों में दो इनामिया हैं।
फजलगंज थाना प्रभारी ने टीम के साथ शुक्रवार तड़के 4:15 बजे गोविंदपुरी पुल की तरफ से आतेे एक बाइक सवार को रोका तो वह रेलवे यार्ड की तरफ भागा। तभी बाइक समेत सड़क पर गिर गया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में पुलिस की गोली लगी। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए। पकड़ा गया बदमाश नई बस्ती कस्बा सचेंडी निवासी छोटू कश्यप उर्फ रजत है। उसकेखिलाफ नौ मुकदमे कोतवाली, बर्रा, फजलगंज, नौबस्ता और नजीराबाद में दर्ज हैं। वह सचेंडी थाने से लूट के मामले में वांछित चल रहा था। एसएसपी अनंत देव ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। फजलगंज पुलिस छोटू के साथी रवि को पहले जेल भेज चुकी है। फरार साथी पंकज की तलाश कर रही है।
कलक्टरगंज पुलिस ने शुक्रवार तड़के हत्या के प्रयास के मामले में वांछित सिविल लाइन निवासी आकाश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। आकाश की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा सीपीसी माल गोदाम के अंदर पानी की टंकी के पास लगी झाड़ियों से बरामद किया। उसी दौरान तड़के करीब 3:40 बजे आकाश ने अचानक टीम में शामिल दरोगा रवि शंकर पांडेय की सरकारी पिस्टल छीनकर गोली चला दी। गोली दरोगा केबाएं हाथ को रगड़ते हुए निकल गई। भाग रहे बदमाश पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे आकाश को दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आकाश का हैलट में इलाज कराया। थानाप्रभारी के मुताबिक आकाश पर चार मुकदमे कोतवाली व कलक्टरगंज थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
चौबेपुर थाना प्रभारी टीम के साथ सुबह करीब 5:00 बजे बिठूर तिराहे के पास पहुंचे। वहां दिखे बाइक सवार दो बदमाशों को टोका तो बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को बाएं पैर में पुलिस की गोली लग गई। दूसरा भाग गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश ततारपुर चौबेपुर निवासी जय सिंह यादव है। जय सिंह चौबेपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर उन्नाव के माखी थाने से 15 हजार रुयये का इनाम घोषित है। जय सिंह पर छह से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसका फरार साथी भौसाना चौबेपुर निवासी अमित कुमार गौतम था।