फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Police crossed all limits of cruelty and beaten the elderly for hours

यूपी: पुलिस ने क्रूरता की सारी हदें पार कर बुजुर्ग को बेहरमी से घंटों पीटा, मांगता रहा रहम की भीख

Thu, 21 May 2020 10:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 21 May 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
UP: Police crossed all limits of cruelty and beaten the elderly for hours
चोट के निशान दिखाता बुजुर्ग - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मित्र पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया। पुलिस ने एक बुजुर्ग को चौकी में बंद कर थर्ड डिग्री दी। बुजुर्ग को पीट पीट कर पुलिस ने बेदम कर दिया। वो चीखता रहा पर पुलिस को उस पर रहम नहीं आया। उसे घंटों तक पीटते रहे।
विज्ञापन


कानपुर में पनकी के रतनपुर निवासी एक बुजुर्ग को पुलिस ने रतनपुर चौकी में बंद करके चमड़े के पट्टे से घंटो पीटा। बुजुर्ग के पीठ और चेहरा काला पड़ गया। गुरुवार को पीड़ित ने सीओ कल्याणपुर को घटना की जानकारी देकर न्याय गुहार लगाई। 
विज्ञापन


 

रतनपुर नगर निवासी अरुण कुमार द्विवेदी (65) का बेटों से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। वह आर्य नगर में एक अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करके पेट पाल रहे हैं। 18 मई को वह मकान के बारे में बातचीत करने बेटे के पास आए थे। किसी बात पर बहस होने पर बहू ने थाने फोन कर दिया।

इस पर पुलिस उन्हें चौकी ले आई और घंटो पीटा। बेटे और बहू से दोबारा कहासुनी करने पर जेल भेजने की धमकी देकर छोड़ दिया। पिटाई से बेहाल बुजुर्ग ने दो दिन तक इलाज करवाया। गुरुवार को वह मामले की शिकायत करने सीओ कल्याणपुर अजय कुमार के पास पहुंचे।

पूछताछ के बाद सीओ ने उन्हें पनकी थाने भेजा। पनकी थानेदार शैलेंद्र सिंह ने बुजुर्ग को बयान दर्ज करवाने के लिए चौकी भेज दिया। अपनी करतूत का भंडाफोड़ होते देख पुलिसकर्मी बुजुर्ग पर भड़क गए और धमकाने लगे। अपने पक्ष में बयान के लिए पुलिस ने बेटे और बहू को भी चौकी बुलाया। सीओ का कहना है कि पिटाई के मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed