फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police constables shows their honesty

पुलिसवाले ने पेश की इमानदारी की ऐसी मिसाल, जानकर सैल्यूट करने का करेगा दिल

Mon, 19 Jun 2017 01:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 01:12 PM IST
सार

- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सौरिख क्षेत्र में हुए हादसे के बाद सिपाही को मिला था बैग

विज्ञापन
up police constables shows their honesty
महिला को जेवर, नगदी और अन्य सामान से भरा बैग वापस करते सिपाही रमेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस के एक सिपाही ने ईमानदारी की गजब मिसाल पेश की है। अगर इस घटना के बारे में जान लेंगे तो वाकयी आप भी इस पुलिसवाले को सैल्यूट करेंगे। जिज्ञासा बढ़ गई ना..? हमे मालूम है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला... 

विज्ञापन

 

up police constables shows their honesty
डेमो
कन्नौज के सौरिख थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक मार्ग दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। यूपी 100 डायल के सिपाहियों ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इसके बाद तालग्राम के सिपाही को एक बैग मिला। उसने बैग खोलकर देखा तो उसमें जेवर, नगदी व अन्य सामान था। उसने थानाध्यक्ष की मौजूदगी में पूरे सामान की जांच कराकर महिला को बैग सौंप दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

up police constables shows their honesty
डेमो
कानपुर निवासी रोहित अपनी पत्नी के साथ आगरा से कानपुर लौट रहे थे। सौरिख थाना क्षेत्र में इनकी गाड़ी से दूसरी गाड़ी टकरा गई। जिससे दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। यूपी 100 डायल ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इधर, सूचना पाकर तालग्राम थाने के सिपाही रमेश सिंह व अनुज मौके पर पहुंच गए। रमेश सिंह को घटना स्थल से एक लावारिस बैग मिला। पता चला कि वह मेडिकल कालेज में प्राथमिक उपचार कराकर कानपुर निकल गए हैं।

 
विज्ञापन

up police constables shows their honesty
डेमो
सिपाही ने मेडिकल कालेज में लिखाए गए नंबर पर जानकारी दी। उन्हें तालग्राम थाने आकर बैग ले जाने के लिए कहा। इस पर घायल की बहन रेखा सिंहानिया शाम करीब चार बजे तालग्राम थाने अपने परिवार के साथ पहुंची। सिपाही ने थानाध्यक्ष तारिक खां की मौजूदगी सभी जेवर व नगदी सौंप दिया। परिजनों ने सिपाही की ईमानदारी की तारीफ की और थानाध्यक्ष ने सिपाही की प्रशंसा की। परिवार ने उसे कुछ रुपये देने की पेशकश भी लेकिन सिपाही ने कहा यह मेरी ड्यूटी है और यह कहते हुए उसने पैसे लेने से इनकार कर दिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed