फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Police arrested three accused in the murder of a businessman

UP: लूट कर रहे दोस्तों को पहचान लेने पर हुई थी व्यापारी की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 20 Aug 2024 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Aug 2024 11:22 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा कर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
UP: Police arrested three accused in the murder of a businessman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में सिकंदरा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को हुई व्यापारी की हत्या की गुत्थी सुलझा ली। मंगलवार को पुलिस ने घटना में शामिल तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर घटना खुलासा किया है। पुलिस हिरासत में तीनों ने कुबूल किया कि रुपये लूटने के दौरान पंकज ने उनको पहचान लिया था। इस पर बांके से उसकी हत्या कर शव बंबी में डालकर भाग गए थे। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। हत्याकांड की साजिश में शामिल चौथे आरोपी को पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, एक बैग से 3,60,000 रुपये, 13 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, मृतक का आधार व पैन कार्ड, एक मोबाइल, एक टैबलेट सहित अन्य प्रपत्र बरामद किए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को अल्हनीपुर निवासी पंकज कटियार (28) का शव नसीरपुर के पास खून से लथपथ बंबी में पड़ा मिला था। मामले में परिजन ने शनिवार को मुगल रोड जाम कर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने प्रांजल व नवनीत समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। व्यापारी पंकज कटियार की हत्या के मामले में पुलिस की दो टीमें लगी थीं। मंगलवार को सिकंदरा थाना प्रभारी महेश कुमार को सूर्या ओवरब्रिज के पास आरोपियों के होने का सुराग मिला। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर अल्हनीपुर निवासी प्रांजुल उर्फ गोलू, नवनीत उर्फ भोलू, सट्टी थाना क्षेत्र के तमरापुर निवासी अभिजीत को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी व्यापारी पंकज के मित्र थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका पंकज के जनसेवा केंद्र पर आना जाना था। पंकज प्रतिदिन तीन से चार लाख रुपये लेकर चलता था। इस पर उनकी नीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

 

वह कई दिन से अभिजीत के मामा अजय निवासी पंजांवा थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ के साथ लूट की रणनीति बना रहे थे। शुक्रवार को रणनीति के मुताबिक नवनीत उर्फ गोलू ने पंकज से फोन कर साथ घर जाने की बात कही। दोनों घर के लिए साथ निकले। इधर नवनीत का भाई व उसके दो साथी नहर पटरी पर उजागर सिंह के खेत के पास छिप गए। नहर पटरी के पास आने पर नवनीत ने जानकारी साझा कर दी। इस पर तीनों ने रास्ता बंद कर बाइक रोक ली और बैग छीनने लगे। छीना-झपटी में पंकज ने उन्हें पहचान लिया। आरोपियों ने पंकज को पकड़ लिया। जबकि प्रांजल ने उसके ऊपर बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। बाद में पंकज को बंबी में डालकर उसके ऊपर खाद की बोरी रखकर भाग निकले।

 

एएसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक, एक बैग जिसमें 3,60,000 रुपये, 13 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, मृतक का आधार व पैन कार्ड, एक मोबाइल, एक टैबलेट सहित अन्य प्रपत्र बरामद हुए हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है। अजय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed