{"_id":"5cf15483bdec2207571f6682","slug":"up-police-arrested-engineer-murder-case-shooter","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर हत्याकांड: जेल में पुलिस ने शूटर से की पूछताछ तो हुए खुलासे, ये नाम आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर हत्याकांड: जेल में पुलिस ने शूटर से की पूछताछ तो हुए खुलासे, ये नाम आए सामने
Fri, 31 May 2019 09:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 31 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर के इंजीनियर हत्याकांड (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के इंजीनियर हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर के जेल में पुलिस ने बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर पुलिस कोर्ट से रिमांड मांगेगी। फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अजय कुमार सिंह रेलवे फ्रेट कॉरीडोर की जीएमआर कंपनी में इंजीनियर थे। वह 14 मई को रेलवे साइट एकारी प्लांट जा रहे थे। रास्ते में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
हत्याकांड के खुलासे में फिरोजाबाद हनुमानगंज निवासी आयुष शर्मा ठेकेदार मास्टरमाइंड निकला है। ठेकेदार के इशारे पर उसके चालक मनीष जाधव निवासी जसवंतनगर इटावा, सुनील जाधव निवासी दक्षिणी थाना फिरोजाबाद, शहर के मऊ निवासी लंबू, ठेकेदार के मेठ मुखिया निवासी पांभीपुर खागा द्वारा हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने लंबू, मुखिया को गिरफ्तार किया था।
गोली मारने में मनीष का नाम सामने आया है। आरोपी मनीष ने पुलिस को चकमा देकर बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। चालक से हत्याकांड से जुड़े कई राजफाश होना बाकी हैं। हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल मनीष की निशानदेही पर बरामद किया जाना है। चालक ठेकेदार का करीबी था। इंजीनियर की हत्या की साजिश में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जेल में शुक्रवार को मनीष के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक बयान के आधार पर कोर्ट में सोमवार को रिमांड प्रक्रिया की कार्रवाई पुलिस आगे बढ़ाएगी। फरार ठेकेदार और सुनील जाधव की गिरफ्तारी के लिए फिरोजाबाद, नोएडा, दिल्ली के लिए टीमें रवाना हुई हैं।