फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल पुरानी फोटो से वीरेंद्र देव को कैसे ढूंढेगी सीबीआई, आश्रम में कैद करके रखता था लड़कियां

Fri, 05 Apr 2019 03:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Apr 2019 03:37 AM IST
विज्ञापन
up police and cbi have no photos of baba virendra dev dixit
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद पुलिस, सीबीआई व अन्य सुरक्षा व जांच एजेंसियों के लिए बाबा वीरेंद्र देव एक अबूझ पहेली बन चुका है। 20 साल से उसका पता नहीं चला है। यहां तक कि सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी के पास उसकी कोई नई तस्वीर तक नही हैं। किसी को यह तक नहीं पता है कि बाबा वीरेंद्र देव अब दुनिया के किस कोने में है और कैसा दिखता है।  



 

आश्रमों से सैकड़ों लड़कियों को आजाद करा चुकी है पुलिस

up police and cbi have no photos of baba virendra dev dixit
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित से जुड़े आश्रमों में चल रही है पुलिस की छापेमारी (फाइल फोटो)
फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल कसबा निवासी बाबा वीरेंद्र देव को 1998 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आया तो दोबारा पुलिस के हाथ नहीं लगा। देश के हर कोने में उसका नेटवर्क, आश्रम और आध्यात्मिक विश्वविद्यालय खुले हैं। बाबा पर दिल्ली, मुंबई, जम्मू समेत कई शहरों में गंभीर मामले दर्ज हैं।

 
up police and cbi have no photos of baba virendra dev dixit
वीरेंद्र देव की तलाश में कंपिल आश्रम पहुंची थी सीबीआई
कई मामलों में जांच सीबीआई के पास है। लेकिन, 1998 के बाद से किसी को बाबा के विषय में कुछ पता नहीं चला। यहां तक कि सीबीआई ने दो सालों में कंपिल स्थित आश्रम पर कई बार छापे मारे और पूछताछ की। बुधवार को सीबीआई ने बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
up police and cbi have no photos of baba virendra dev dixit
वीरेंद्र देव दीक्षित आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी (फाइल फोटो) - फोटो : Vishnu Sharma
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाबा की पहचान कैसे होगी। सीबीआई हो या पुलिस या कोई अन्य जांच एजेंसी किसी के पास बाबा की कोई लेटेस्ट या दो से तीन साल पुरानी तस्वीर तक नहीं हैं। पुलिस रिकॉर्ड में 1998 में ली गई बाबा की तस्वीर ही नजर आती है। 20 साल से गायब बाबा को पकड़वाने में उसके सेवादार ही जरिया बन सकते हैं।

 
विज्ञापन
up police and cbi have no photos of baba virendra dev dixit
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लेकिन बाबा के सेवादार कुछ बोलने को तैयार नहीं होते हैं। अब तक पुलिस व सीबीआई की टीमें बाबा के विभिन्न आश्रमों से सैकड़ों लड़कियों को आजाद करा चुके हैं। लेकिन कोई भी अब तक कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। ना ही कोई बाबा की पहचान बता सका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed