{"_id":"6074acdc8ebc3e59220c6b28","slug":"up-pcs-2020-shweta-sahu-get-ranked-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पीसीएस 2020: 37वीं रैंक पानी वाली कानपुर की श्वेता एसडीएम बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पीसीएस 2020: 37वीं रैंक पानी वाली कानपुर की श्वेता एसडीएम बनी
Tue, 13 Apr 2021 01:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
UPPSC pcs 2020 result
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने संयुक्त राज्य/अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। इसमें 476 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। कानपुर के दामोदर नगर निवासी श्वेता साहू ने 37वीं रैंक प्राप्त की है।
आईएएस बनना चाहती हैं श्वेता
दामोदर नगर, बर्रा की रहने वाली श्वेता साहू का चयन एसडीएम पद पर हुआ है। श्वेता के पिता दिग्पाल साहू बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं और मां कांता गृहिणी हैं। बड़ा भाई अभिषेक भी इंजीनियर है। 37वीं रैंक पानी वाली श्वेता का लक्ष्य आईएएस बनने का है। श्वेता ने कहा कि पीसीएस उनके बचपन का सपना है। सपने को सच करने के लिए इंजीनियरिंग करने के बजाय उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी ऑनर्स (फिजिक्स) किया और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से भूगोल में परास्नातक की डिग्री ली। वर्ष 2020 में ही जेआरएफ भी क्वालीफाई किया है।
2018 में भी पीसीएस क्वालीफाई कर चुके हैं शरद
जिला बचत अधिकारी के पद पर तैनात शरद चौधरी असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्री के पद पर चयनित हुए हैं। आवास विकास निवासी शरद का सपना आईएएस बनने का है। शरद के पिता सुरेश चौधरी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, स्वरूप नगर में मैनेजर हैं और मां सावित्री चौधरी गृहिणी हैं। बहन मानसी इंटीरियर डिजाइनर है। सुरेश ने महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद गाजियाबाद के निजी कॉलेज से इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की। वर्ष 2018 में भी पीसीएस क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन
अब आईएएस की तैयारी में जुटीं आस्था
विकास नगर में रहने वाली आस्था पांडेय डिस्ट्रिक्ट यूथ फेलवेयर ऑफिसर पद पर चयनित हुई हैं। पिता तरुण कुमार पांडेय प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां रंजना पांडेय गृहिणी हैं। छोटा भाई अर्पित देहरादून से इंजीनियरिंग कर रहा है। आस्था ने 10वीं व 12वीं की पढ़ाई डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर अवधपुरी से की है। बीकॉम व एमकॉम की पढ़ाई क्राइस्ट चर्च कॉलेज से की है। आस्था का सपना अभी आईएएस बनने का है, जिसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रही हैं। आस्था का इससे पहले भी ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर चयन हो चुका है।