{"_id":"5ff1bc1d8c6f92443735c946","slug":"up-panchayat-election-gram-pradhans-withdraw-millions-from-gram-vikas-nidhi-account-seven-ados-will-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों ने ग्राम विकास निधि खाते से लाखों रुपये निकाले, सात एडीओ करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों ने ग्राम विकास निधि खाते से लाखों रुपये निकाले, सात एडीओ करेंगे जांच
Sun, 03 Jan 2021 06:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कानपुर की 93 ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास निधि खाते से मनमाने ढंग से निकाली गई धनराशि मामले की जांच सात एडीओ (सहायक विकास अधिकारी) पंचायत और एक एडीपीआरओ करेंगे। 6 जनवरी तक जांच रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय में जमा करेंगे।
विज्ञापन
जिला पंचायतीराज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि घाटमपुर के एडीओ पंचायत भीतरगांव की और भीतरगांव के एडीओ पंचायत घाटमपुर में हुए भुगतान की जांच करेंगे। पतारा के एडीओ पंचायत बिधनू की और बिधनू के एडीओ पंचायत पतारा में हुए भुगतान की जांच करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा शिवराजपुर वालों को चौबेपुर, बिल्हौर वालों को ककवन और सरसौल वाले कल्याणपुर में प्रधानों द्वारा हुए भुगतान के मानकों की जांच करेंगे। जबकि एडीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला शिवराजपुर, सरसौल और बिल्हौर में कराए गए कामों में प्रशासनिक विधि और शासकीय अनुमति ली गई है या नहीं इस की जांच कर रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विकास कार्यों को कराने से पहले उनमें होने वाले खर्च की संस्तुति लेनी चाहिए, फिर अनुमोदन के बाद ही पैसा निकाला जाना चाहिए लेकिन कार्यकाल खत्म होने से पहले प्रधानों ने मनमाने ढंग से ग्राम पंचायतों के खाते से पैसे निकाले हैं।