यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों ने ग्राम विकास निधि खाते से लाखों रुपये निकाले, सात एडीओ करेंगे जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की 93 ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास निधि खाते से मनमाने ढंग से निकाली गई धनराशि मामले की जांच सात एडीओ (सहायक विकास अधिकारी) पंचायत और एक एडीपीआरओ करेंगे। 6 जनवरी तक जांच रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय में जमा करेंगे।
जिला पंचायतीराज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि घाटमपुर के एडीओ पंचायत भीतरगांव की और भीतरगांव के एडीओ पंचायत घाटमपुर में हुए भुगतान की जांच करेंगे। पतारा के एडीओ पंचायत बिधनू की और बिधनू के एडीओ पंचायत पतारा में हुए भुगतान की जांच करेंगे।
इसके अलावा शिवराजपुर वालों को चौबेपुर, बिल्हौर वालों को ककवन और सरसौल वाले कल्याणपुर में प्रधानों द्वारा हुए भुगतान के मानकों की जांच करेंगे। जबकि एडीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला शिवराजपुर, सरसौल और बिल्हौर में कराए गए कामों में प्रशासनिक विधि और शासकीय अनुमति ली गई है या नहीं इस की जांच कर रिपोर्ट देंगे।
गौरतलब है कि विकास कार्यों को कराने से पहले उनमें होने वाले खर्च की संस्तुति लेनी चाहिए, फिर अनुमोदन के बाद ही पैसा निकाला जाना चाहिए लेकिन कार्यकाल खत्म होने से पहले प्रधानों ने मनमाने ढंग से ग्राम पंचायतों के खाते से पैसे निकाले हैं।