फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav live update in hindi

Panchayat Election 2021: कानपुर देहात और जालौन समेत छह जिलों में मतदान जारी, यहां जानिए पल-पल की अपडेट

Mon, 26 Apr 2021 08:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Apr 2021 08:52 AM IST
सार

लोग मास्क लगाकर मतदान करने पहुंचे। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए जितना इंतजाम पुलिस और प्रशासन की तरफ से किया गया है, उतना ही इंतजाम मतदान के दौरान लोगाें को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भी किया गया है।

विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav live update in hindi
पंचायत चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सोमवार को उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, फतेहपुर, और हमीरपुर जिले में मतदान शुरू हो चुके हैं। सुबह से ही मतदाताओं ने पोलिंग बूथों की ओर रुख किया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगना शुरू हो गई हैं। कोरोना के खौफ के साथ-साथ लोगों में मतदान का उत्साह भी देखने को मिला। 
विज्ञापन


लोग मास्क लगाकर मतदान करने पहुंचे। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए जितना इंतजाम पुलिस और प्रशासन की तरफ से किया गया है, उतना ही इंतजाम मतदान के दौरान लोगाें को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भी किया गया है। ऐसा प्रशासन का दावा है।
विज्ञापन


 

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav live update in hindi
पैरामिलिट्री फोर्स के साथ निरीक्षण करती एसपी अपर्णा गौतम - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की अधिक भीड़ दिखी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी मौजूद है। अधिकारी मतदाताओं को कोविड नियमों का पालन कराते दिखे। पहली बार मतदान को पहुंचे युवक और युवतियों के साथ बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला।

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav live update in hindi
जालौन: उचित दूरी का नहीं हो रहा पालन - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ दिखी। चतेला बूथ पर महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम हो गई। वहीं मोहम्मदाबाद में बुजुर्ग महिला वोट डालने पहुंची।
विज्ञापन

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav live update in hindi
कानपुर देहात: पंचायत चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात जनपद के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने मलासा ग्राम पंचायत बूथ नंबर 25 पर मिशन शक्ति के तहत महिला कॉलिंग पार्टियों के जरिए कराए जा रहे मतदान को लेकर पोलिंग पार्टी की प्रशंसा की। यहां वृद्ध मतदाताओं की भीड़ रही।

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav live update in hindi
जालौन: पंचायत चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के मोहम्मदाबाद में रूबी अपनी शादी से पहले वोट डालने पहुंची। वहीं पंडौरा बूथ पर 90 वर्षीय वृद्ध परिजनों के साथ वोट डालने पहुंचे।

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav live update in hindi
उन्नाव: पंचायत चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में हसनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत रानी खेड़ा खालसा में सुबह से ही मतदाताओं की कतारें दिखीं। इस दौरान उचित दूरी का ठीक तरह से पालन नहीं हुआ।

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav live update in hindi
हमीरपुर: एसडीएम व सीओ ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के हरसुंडी गांव में एसडीएम व सीओ ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही मतदाताओं से मास्क लगाए रहने और उचित दूरी का पालन करने की अपील की। 

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav live update in hindi
कानपुर देहात: पंचायत चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में रसूलाबाद के भौरा के मतदान केंद्र पर भीड़ उमड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम हो गई। वहीं औरैया जिले में सुबह 9 बजे तक 9.86 फीसदी मतदान हुआ।

 

जालौन जिले में सुबह 9 बजे तक 8.5 फीसदी मतदान हुआ। कानपुर देहात में सुबह नौ बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं फतेहपुर जिले में सुबह 9 बजे तक 9.83 प्रतिशत मतदान हुआ।

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav live update in hindi
कानपुर देहात: पंचायत चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में डीएम व एसपी ने मलासा के मोहम्मदपुर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही भीड़ को लाइन में दूर-दूर खड़े होने की हिदायत दी।

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav live update in hindi
उन्नाव: मतदान केंद्र पर मुस्तैद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में सुबह 9 बजे तक 10.92 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 7 बजे पोलिंग शुरू होते ही केंद्रों पर वोटर पहुंचने लगे। कई केंद्रों पर 8 बजे तक लंबी लाइनें लग गईं। माखी थानाक्षेत्र के जगदीशपुर में हिस्ट्रीशीटर ने विपक्षी प्रधान प्रत्याशी के बेटे को गोली मार दी। फतेहपुर चौरासी के जाजमऊ अहतमली बूथ का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दूसरे कर्मचारी को बुलाया गया। इससे यहा डेढ़ घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। डीएम सहित अन्य अधिकारी भ्रमण कर मतदान और शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

कानपुर देहात में सुबह 11 बजे तक कुल 18 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्नाव जिले के सभी 16 विकासखंडों में 11 बजे तक 21.2 प्रतिशत मतदान हुआ। औरैया जिले में 11 बजे तक 23.18 प्रतिशत मतदान हुआ। 

हमीरपुर जिले में 11 बजे तक 22.5 प्रतिशत मतदान हुआ। फतेहपुर जिले में 11 बजे तक 22.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav live update in hindi
जालौन: पंचायत चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। 80 वर्षीय प्रेमा देवी बहू के साथ वोट डालने पहुंचीं।

उन्नाव जिले में दोपहर 1 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान हुआ। कानपुर देहात में दोपहर 1 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान हुआ। औरैया जिले में दोपहर 1 बजे तक 38.29 फीसदी मतदान हुआ। 

हमीरपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 36.49 फीसदी मतदान हुआ। जालौन जिले में दोपहर 1 बजे तक 34 फीसदी मतदान हुआ। फतेहपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 35.26 प्रतिशत मतदान हुआ। 

कानपुर देहात में दोपहर 3 बजे तक 47.31 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्नाव जिले में दोपहर 3 बजे तक 53  प्रतिशत मतदान हुआ। जालौन जिले में दोपहर 3 बजे तक 49 फीसदी मतदान हुआ।

हमीरपुर जिले में दोपहर 3 बजे तक 44 प्रतिशत मतदान हुआ। औरैया जिले में दोपहर 3 बजे तक 51.3 फीसदी मतदान हुआ। फतेहपुर जिले में दोपहर 3 बजे तक 47.87 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed